रिलेशनशिप्स

इन तरीकों को अपनाकर सास-बहू के रिश्तों को बनाया जा सकता है और ज्यादा मजबूत!

एक लड़की शादी के बाद अपना पूरा घर-बार छोड़कर नई जगह जाती है। वहाँ पर उसे नए-नए लोग मिलते हैं और इसके साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत भी होती है। जहाँ पहले माँ हुआ करती थी, अब उनकी जगह सास ले लेती हैं। सास ही माँ की जगह निर्देश देने का काम करती हैं। कई बार दोनों के बीच गलतफहमियाँ हो जाने की वजह से तकरार भी हो जाती है।

सास-बहू का रिश्ता होता है अनमोल:

सास-बहू का रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है। इसलिए इस रिश्ते को ज्यादा से ज्यादा प्यार और समय की जरुरत होती है। दोनों के बीच तनाव की वजह से घर के माहौल पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सास-बहू के रिश्तों को मजबूत बना सकती हैं।

इस तरह से सुधारें अपने रिश्तें-

*- आपसी प्यार:

एक घर में रहने वाले सभी सदस्यों के लिए यह बहुत जरुरी होता है कि आपसी प्यार बना रहे। बिना आपसी प्रेम के रिश्ते बिगड़ ही जाते हैं। आपसी रिश्तों को सुधारने के लिए सबसे पहले आप एक दुसरे से बातें शेयर करना शुरू करें।

*- एक दुसरे की भावनाओं की समझें:

कई बार लोग अपनी जिद की वजह से दूसरों की बाते ही नहीं सुनते हैं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास ही नहीं करते हैं। इस वजह से उनके बीच दूरी बनना आम बात हो जाती है इसके लिए जरुरी है की आपसी नोक-झोंक को ख़त्म करके एक दुसरे की बातों को ध्यान से सुनें।

*- जरूरतों का रखें ख़याल:

कई बार सामने वाले को किस चीज की जरुरत है, उसे अनदेखा कर दिया जाता है। इस वजह से उसे बहुत बुरा लगता है। इसी के बाद से दूरियाँ बढ़नी शुरू हो जाती है। बहू को इस बात का ख़याल रखना चाहिए की सासू माँ को किस चीज की जरुरत है और सास को भी बहू की जरूरतों के बारे में सोचना चाहिए।

*- सम्मान देना ना भूलें:

सम्मान किसी भी इंसान की सबसे पहली जरुरत होती है। इसलिए बहू और सास दोनों को एक दुसरे का सम्मान करना चाहिए। अपने अहं में आकर किसी की बेइज्जती करना ही रिश्ते को खराब कर देता है।

*- बात मानें:

कई बार ऐसा होता है कि आपकी सास आपको कोई काम करने के लिए कहती है। हालांकि उस काम का कोई मतलब नहीं होता है। इस वजह से दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो जाती है। ऐसे में जरुरी है की बहसबाजी की बजाय उस काम को कर दिया जाए। ऐसा करने से आपकी सास की बात का मान भी रह जायेगा और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

Back to top button