बॉलीवुड

काम दिलाने के बहाने मॉडल्स के साथ शक्ति कपूर करते थे ये काम, स्टिंग ऑपरेशन में खुली थी पोल

बॉलीवुड के बारे में एक बात साफ है कि यहां पर किसी को काम कोई ना कोई कीमत चुकाने के बाद ही मिलता है। खासकर ऐसा महिलाओं के साथ होता है जब कोई मॉडल बिना किसी गॉडफादर के यहां पर काम मांगने के लिए आती हैं तो उन्हें फिल्म प्रॉड्यूसर के कुछ अजीबोगरीब डिमांड की वजह से गुजरना पड़ता है। ऐसा कई बार साबित भी हुआ है और बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के ऊपर तो कई बातें सामने आईं। उनके बारे में एक किस्सा ऐसा भी है कि काम दिलाने के बहाने मॉडल्स के साथ शक्ति कपूर करते थे ये काम, क्या हुआ था उस स्टिंग ऑपरेशन में चलिए बताते हैं..

काम दिलाने के बहाने मॉडल्स के साथ शक्ति कपूर करते थे ये काम

3 सितंबर, 1952 को दिल्ली में जन्में क्राइम मास्ट गोगो के नाम से मशहूर एक्टर शक्ति कपूर 67 साल के हो गए हैं। जिंदगी का अहम पड़ाव तो वे पार कर गए हैं लेकिन उनकी इमेज आम लोगों में बहुत ही खराब बनी हुई है। एक बार उनके ऊपर स्टिंग ऑपरेशन हुआ तो उन्हें विलेन तक समझ लिया था और स्टिंग में शक्ति कपूर लड़कियों को फिल्मों मे काम दिलवाने के बहाने उनके साथ कुछ ना कुछ डिमांड करते थे। ये बात साल 2005 की है जब एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें शक्ति एक लड़की से टीवी शो में रोल दिलाने के बदले उनके साथ सेक्शुअली एडवांटेज चाहते थे और ऐसा करते हुए वे कैमरे में कैद भी हुए थे। शक्ति कपूर के इस स्टिंग से इंडस्ट्री के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी थी और उनके लिए फिल्मों में बैन लगा दिया था। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से यश चोपड़ा, सुभाष घई और अमित खन्ना ने मिलकर ये फैसला लिया था। सुभाष घई ने कहा था कि एक आदमी के कारण पूरी इंडस्ट्री खराब हो रही है।

कास्टिंग काउच के विवाद पर शक्ति कपूर ने कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री से माफी मांगते हैं। इनमें सुभाष घई, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी हैं जिनसे वे माफी मांगने की बात कर रहे थे। शक्ति ने बताया कि उन्हें फंसाया गया है और उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है उनका मकसद किसी का दिल दुखाने का नहीं था। शक्ति कपूर को उस समय भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था जब बिग बॉस में वे मिस अफगानिस्तान विदा समदजई को आपत्तिजनक तरीके से छू रहे थे तब भी कैमरे में कैद हुए थे। शक्ति कपूर बिग बॉस कंटेस्टेंट बने थे और तब सलमान ने कहा था कि मानना पड़ेगा बिग बॉस को शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुला लिया और हमें तो कभी बुलया नहीं।

Back to top button