दिलचस्प

क्या आप जानते हैं निरहुआ, खेसारी और पवन सिंह की फीस? जानिए भोजपुरी के इन टॉप सितारों की कमाई

जब इंसान अपने करियर की शुरुआत करता है तब उसे हर तरह से समझौता करना पड़ता है लेकिन जब वो धीरे-धीरे आगे बढ़ता है तब वो अपनी कीमत खुद लगाता है और उसे बढ़ाता है। कुछ ऐसा ही हाल भोजपुरी सितारों का भी है जो कभी पाई-पाई के मोहताज थे वो आज लाखों और करोड़ों में खेलते हैं। क्या आप जानते हैं निरहुआ, खेसारी और पवन सिंह की फीस? अगर आप इनके फैन हैं तो जानिए इनके बारे में ये बातें..

क्या आप जानते हैं निरहुआ, खेसारी और पवन सिंह की फीस?

भारत में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री हर साल करीब 140 फिल्में रिलीज कर ले रही हैं। अब तक भोजपुरी फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मनोज कुमार की ससुरा बड़ा पैसा वाला है और इसकी कमाई 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। बॉलीवुड की ही तरह भोजपुरी में भी अभिनेत्रियों की फीस एक्टर्स के कम होती है। मगर इन टॉप एक्टर्स की फीस तो आपको जाननी चाहिए।

रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन को वहां का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। उन्होंने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा में भी काम किया है। हाल ही में वे गोरखपुर से सांसद भी बने हैं लेकिन भोजपुरी फिल्मों में उनका जलवा आज भी बरकरार है। रवि किशन एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

दिनेश लाल यादव यानी आपका निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की जान समझे जाते हैं। एक्टिंग के अलावा ये सिंगिंग, कंपोजर, राइटिंग और फिल्म निर्मित का भी काम करते हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद निरहुआ का ही नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लिया जाता है। दिनेश लाल अपनी एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये लेते हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और जबरदस्त सिंगर कहे जाने वाले पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक एल्बम से की थी और आज इनके भोजपुरी के अलावा पूरे भारत में फैंस हैं। पवन सिंग एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

खेसारी लाल यादव

कभी साइकिल से घर-घर दूध बांटने वाले खेसारी लाल यादव आज एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये फीस लेते हैं। ऐसा बताया जाता है कि खेसारी लाल बहुत गरीब परिवार से थे और इनकी एक फिल्म साजन चले ससुराल ऐसी हिट हुई कि बस हर तरह इनका ही जलवा बिखर गया है।

Back to top button