स्वास्थ्य

मिश्री खाने से सेहत को मिलते हैं ये चमत्कारी लाभ, तो आइये जानते हैं मिश्री खाने के फायदे

मिश्री का स्वाद मीठा होता है और कई लोग मिश्री का सेवन भोजन करने के बाद जरूर किया करते हैं। मिश्री को सेहत के लिए अमृत माना जाता है और इसे खाने से सेहत को अनोखों लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि मिश्री खाने के फायदे क्या हैं और इसका सेवन करने से किन रोगों से बचा जा सकता है।

मिश्री खाने के फायदे

मिश्री खाने के फायदे बहुत अधिक हैं। मिश्री खाने से हमारा शरीर ठंडा रहता हैं। तो आइये जानते हैं मिश्री खाने के फायदे

जुकाम और खांसी हो सही

जुकाम और खांसी होने पर आप मिश्री का सेवन करें। मिश्री को खाने से जुकाम एकदम सही हो जाता है। आप बस मिश्री के पाउडर को काली मिर्च के पाउडर और शहद के साथ मिला दें और इस मिश्रण का सेवन कर लें। दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन करने से जुकाम एकदम सही हो जाएगा। वहीं खांसी होने पर आप इस मिश्रण में तुलसी का रस मिल दें। ये मिश्रण दिन में तीन बार लेने से खांसी तुरंत सही हो जाएगी।

हीमोग्लोबिन की कमी हो पूरी

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है और शरीर आसानी से थक जाता है। इतना ही नहीं हीमोग्लोबिन की कमी होने पर बाल भी झड़ने लग जाते हैं। अगर आपके शरीर में भी हीमोग्लोबिन की कमी है तो आप मिश्री खाना शुरू कर दें। मिश्री खाने से खून का स्तर शरीर में बढ़ जाता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता है।

पेट दर्द से मिले राहत

पेट में दर्द होने पर आप मिश्री का सेवन नीम के रस के साथ करें। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से पेट की दर्द से आराम मिल जाता है। पेट में दर्द होने पर आप कुछ नीम के पत्ते लेकर उन्हें पीस लें। फिर आप इन पत्तों को निचोड़कर इनका रस निकाल लें। इस रस के अंदर आप मिश्री मिला दें और इसका सेवन कर लें। दिन में तीन बार ये मिश्रण खाने से पेट दर्द सही हो जाएगा।

टॉन्सिल्स करे सही

टॉन्सिल्स होने पर गले में बेहद ही दर्द होता है और बोलने में भी दिक्कत होती है। टॉन्सिल्स होने पर आप मिश्री खाएं। मिश्री को मक्खन और इलायची के पाउडर के साथ खाने से टॉन्सिल्स सही हो जाते हैं और टॉन्सिल्स के दर्द से भी आराम मिलता है।

डाइजेशन हो बेहतर

मिश्री को खाने से पेट दुरूस्त रहता है और डाइजेशन सही से काम करता है। इसलिए कई लोग भोजन करने के बाद मिश्री का सेवन सौंफ के साथ करते हैं। दरअसल मिश्री में डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं और जो कि खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। जिन लोगों को खाना नहीं पचता है वो लोग मिश्री का सेवन करना शुरू कर दें। भोजन करने के बाद इसे खाने से आपको खाना आसानी से पच जाएगा।

कब्ज से मिले आराम

कब्ज होने पर आप हल्के गर्म पानी के साथ मिश्री को खाएं। रोज सुबह खाली पेट मिश्री के ऊपर से गर्म पानी पीने से पेट आसानी से साफ हो जाएगा और आपको कब्ज की समस्या से निजात मिल जाएगी। कब्ज के अलावा गैस की समस्या होने पर भी आप मिश्री का सेवन करें। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनेंगी।

साइनस हो दूर

साइनस होने पर एक गिलास पानी में मिश्री, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते और अदरक डाल दें। फिर इस पानी को आप अच्छे से उबाल लें। जब ये पानी उबलकर आधा रहे जाए तो आप इस पानी को छान लें और इस पानी को पी लें। रोज सुबह खाली पेट ये पानी पीने से साइनस की समस्या से निजात मिल जाएगा।

मुंह की बदबू हो दूर

मिश्री खाने के फायदे अनेखों हैं और इसे खाने से मुंह से जुड़ी कई समस्या भी दूर हो जाती है। जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है वो लोग मिश्री का सेवन सौंफ के साथ करें। मिश्री और सौंफ को एक साथ खाने से मुंह से बदबू आने की परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से  शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ जाता है।

उल्टी का मन हो सही

उल्टी का मन होने पर आप मिश्री और सौंफ का सेवन करें। थोड़ी सी सौंफ और मिश्री खाने से आपका मन एकदम सही हो जाएगा। वहीं गर्भवती महिलाओं का जब भी मन खराब हो तो वो मिश्री खा लें। इसे खाने से मन खराब नहीं होगा।

रखें इस बात का ध्यान

शुगर के मरीज मिश्री का सेवन करने से बचें करें. क्योंकि मिश्री मीठी होती है और इसे खाने से उनका शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा आप अधिक मात्रा में मिश्री का सेवन करने से भी बचें।

मिश्री के फायदे जानने के बाद आप रोज भोजन करने के बाद इसका सेवन किया करें। इस खाने से आपको कई समस्याओं से राहत मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें : हरा बादाम के फायदे

यह पढ़ें : पान के पत्ते के फायदे

Back to top button