बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने निभाया विलेन का किरदार, सभी का रोल हुआ था पॉपुलर

फिल्मों में अक्सर किसी मेल आर्टिस्ट को ही आपने विलेन का किरदार निभाते देखा होगा लेकिन विलेन एक्ट्रेसेस पर ज्यादा ध्यान कोई नहीं देता और यही सबसे बड़ी समस्या है। एक फिल्म में जितनी मेहनत एक्टर करता है कभी-कभी उतनी ही मेहनत एक्ट्रेस भी करती है लेकिन उनके काम को उतना तवज्जो नहीं दिया जाता था। मगर पिछले कुछ दशक से ऐसा हो रहा है कि फिल्मों में एक्ट्रेसेस के विलेन वाले किरदार को भी महत्वता मिलने लगी है। बॉलीवुड की इन खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने निभाया विलेन का किरदार, आपको इनके बारे मे जानना चाहिए।

बॉलीवुड की इन खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने निभाया विलेन का किरदार

अगर आप फिल्मों में मेल एक्टर के विलेन बनने से बोर हो गए हैं तो आपको बॉलीवुड की इन फिल्मों को देखना चाहिए। इन फिल्मों में आपकी फेवरेट खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने विलेन का किरदार निभाया है।

काजोल

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल को आपने अक्सर रोमांटिक फिल्मों में काम करते देखा होगा। मगर फिल्म गुप्त में काजोल ने विलेन का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें उस साल निगेटिव एक्ट्रेसेस का अवॉर्ड भी मिला था। आपको बता दें कि काजोल के उस किरदार की खूब तारीफ हुई थी।

कोंकणा सेन शर्मा

एक्ट्रेस कोंकणा भी बॉलीवुड की मंझी हुई एक्ट्रेस हैं लेकिन इन्होंने भी विलेन का करिदार निभाया है। इन्होंने फिल्म एक थी डायन में विलेन का किरदार निभाया था और ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल हुई थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बॉलीवुड की बहुत सी सफल फिल्मों में काम किया है। अगर इनके विलेन वाले किरदार की बात करें तो इन्होंने फिल्म रावण में विलेन का किरदार निभाया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो अब विदेसी गर्ल बनकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इन्होंने भी कई हिंदी फिल्मों में सफलतापूर्वक काम किया है। मगर प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआती समय में ही विलेन का किरदार निभाया। प्रियंका ने एतराज में विलेन का किरदार निभाया था और इसके साथ ही वे फिल्म सात खून माफ में भी विलेन का किरदार निभाया था जो काफी पॉपुलर रहा है।

अमृता सिंह

सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और सारा अली खान की मां अमृता सिंह भी एक जमाने में पॉपुलर एक्ट्रेस हुआ करती थीं। इन्होंने फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद इन्होंने बहुत सी फिल्मों में का किया है। मगर इनकी फिल्म आईना अगर आपने देखी हो तो आपको पता चलेगा कि अमृता सिंह का एक्टिंग लेवल सच में बहुत अच्छा रहा है। इसके अलावा इन्होंने फिल्म सूर्यवंशी और फिल्म कलयुग में भी विलेन का किरदार निभाया था।

Back to top button