दिलचस्प

इन 5 क्रिकेटर्स की पत्नियां हैं सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी, इनकी वाली हैं ब्यूटी विद ब्रेन

जीवनसाथी का मतलब ये होता है कि जब भी हम खुश हों तो हमारी खुशी में खुश हो और अगर हम गम में हो तो हर जतन कर दे कि हम एक बार मुस्कुरा दे। हमारी हर परिस्थिति में हमारा साथ देते हुए उसे कुछ समय बाद हमसे दूर कर दे और साथ ही अपनी समझदारी से आपके परिवार और आपको संभाल सके। ऐसी पत्नी मिलने वाला इंसान धनी कहलाता है भले उसके पास कागज का धन हो या ना हो। यहां हम जो आपको बताने वाले हैं वो ये कि इन 5 क्रिकेटर्स की पत्नियां हैं सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी, सभी एक से बढ़कर एक खूबसूत हैं और साथ में इनके पास अच्छी डिग्री भी है।

इन 5 क्रिकेटर्स की पत्नियां हैं सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मैदान पर बढ़िया प्रदर्शन किया और साथ ही वे पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। आज हम ऐसे खिलाड़ी की पत्नियों के बारे में बात करेंगे जी बहुत पढ़ी लिखी हैं।

प्रियंका चौधरी

भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर कहे जाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना के दुनियाभर में कई फैन हैं लेकिन उनका दिल उनकी पत्नी प्रियंका के लिए धड़कता है। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी ने बीटेक की पढ़ाई की और इसके साथ ही नीदरलैंड में बैंकिंग उद्योग में काम भी किया है। फिलहाल तो वे घर-परिवार में लग गई हैं लेकिन फिर भी उनकी पढ़ाई सुरेश रैना से कहीं ज्यादा है।

अनुष्का शर्मा

क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली के स्टाइल के सभी दीवाने हैं और जब मैदान में उनका बल्ला घूमता है तो लोगों की तालियां बजती हैं। विराट ने साल 2017 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी करके घर बसा लिया था। अनुष्का शर्मा सिर्फ एक्टिंग में कई अवॉर्ड नहीं जीती हैं बल्कि 12वीं में उनका टॉप करना भी सबसे खास था। अनुष्का ने स्नातक ही किया है मतलब आर्ट्स से बैचलर और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है लेकिन पढ़ाई में अनुष्का बेहद होशियार थीं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था- ”मैं स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थी।

रितिका सजदेह

भारतीय टीम के उप कप्तान और तेज बल्लेबाज रोहित शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी घिरे रहते हैं। उन्होंने एक रईस बिजनेमैन की बेटी  रितिका सजदेह से शादी करके साल 2015 में घर बसा लिया था। रोहित ने सिर्फ 12वीं की है जबकि रितिका मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक हुई हैं।

साक्षी धोनी

कैप्टन कूल रह चुके महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी के लिए पहचाने जाते हैं। तभी तो अपनी पत्नी और बेटी से दूर कश्मीर घाटियों में ट्रेनिंग ले रहे हैं और ड्यूटी भी दे रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने धोनी के हर कदम पर उनका समझदारी के साथ कदम से कदम मिलाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने रांची स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और कुछ समय होटल में मैनेजर के तौर पर प्रैक्टिस भी की है।

आयशा मुखर्जी

शिखर धवन ने एक विधवा से शादी की थी जिन्हें पहले से दो बच्चे थे। शिखर को इस बात का कोई मलाल नहीं है और वे अपनी पत्नी आयशा से बहुत प्यार भी करते हैं। उनके बच्चों को अपना नाम देकर उनकी देख-रेख कर रहे हैं। आयशा मुखर्जी ने स्नातक किया है जबकि शिखर धवन के पास केवल 12वीं की मार्कशीट है।

Back to top button