अध्यात्म

सोते समय तकिये के नीचे रखें ये चीजें, ग्रह नहीं पहुँचा पायेंगे आपको नुकसान बल्कि मिलेगा वरदान!

वैदिक ज्योतिष के अनुसार इंसान के जीवन में ग्रहों का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। कुल नौ ग्रह हैं और सबके प्रभाव अलग-अलग होते हैं। ये किसी भी समय 12 राशियों में से किसी में भी बैठकर बुरे परिणाम दे सकते हैं। कुछ लोगों पर ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसके वजह से उनके जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। हर राशी में अलग-अलग ग्रहों के कुछ अच्छे और कुछ बुरे परिणाम होते हैं। तंत्र शास्त्र में नौ ग्रहों की स्थिरता के लिए कुछ उपाय बताये गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप जीवन में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और ग्रहों का वरदान पा सकते हैं।

under your pillow

इन उपायों से कर सकते हैं ग्रहों को शांत:

*- अगर आपको सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा है तो इससे बचने के लिए तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने बेड के निचे रखें। अगर ऐसा कर पाना आपके लिए संभव नहीं हो तो अपने तकिये के निचे लाल चन्दन भी रख सकते हैं।

 

*- अगर आपके ऊपर चन्द्रमा का बुरा प्रभाव हो तो इससे बचने के लिए अपने बिस्तर के निचे चाँदी के बर्तन में पानी भरकर रखें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो इसके लिए आप सरल उपाय के तौर पर चाँदी के गहने धारण कर सकते हैं।

*- यदि मंगल आपको परेशान कर रहा है तो इसके लिए अपने बिस्तर के निचे तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें या अपने तकिये के निचे सोने या चाँदी से बने हुए आभूषण भी रख सकते हैं।

under your pillow

*- अगर आपके जीवन में बुध के कारण उथल-पुथल मची हुई है तो अपने तकिये के निचे सोने से बने हुए आभूषण रख सकते हैं, ऐसा करने से आपको बुध के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलेगी।

 

*- वृहस्पति अगर टेढ़ी चाल चलकर आपको परेशान कर रहे हों तो अपने तकिये के निचे एक पीले कपड़े में हल्दी की गाँठ बाँधकर रखें। वृहस्पति के बुरे प्रभाव कम होंगे।

 

*- अगर आपको शुक्र ग्रह के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है तो अपने बिस्तर के निचे चाँदी से बने हुए पात्र में जल भरकर रखें या तकिये के निचे चाँदी से बनी हुई मछली बनाकर रखने से शुक्र के बुरे प्रभावों से छुटकारा मिलता है।

 

*- अगर आपको शनि से कोई दिक्कत है तो आप अपने बिस्तर के निचे लोहे के किसी बर्तन में पानी भरकर रख सकते हैं। यह करना संभव नहीं है तो आप अपने तकिये के निचे शनि के प्रिय रत्न नीलम को भी रख सकते हैं।

Back to top button