दिलचस्प

मर्द से औरत बने ये 5 मशहूर मॉडल, ट्रांसजेंडर बन ग्लैमर इंड्स्ट्री पर करते हैं राज

हमारे देश में आज ट्रांसजेंडरों की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। एक वक्त ऐसा था जब ट्रांसजेंडरों को बहुत ही गलत दृष्टि से देखा जाता था। उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था और उन्हें इंसान तक नहीं समझा जाता था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ट्रांसजेंडर को भी अदर कैटेगरी में रखा गया है और वह भी अपना करियर आसानी से चुन सकते हैं और बना सकते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ ट्रांसजेंडर के बारे में बताएंगे जो पैदा तो मर्द की तरह हुए थे, लेकिन फिर लिंग परिवर्तन करवाकर लड़की बन गए और आज बॉलीवुड में बड़ा नाम बन चुके हैं।

बॉबी डार्लिंग

बॉलीवुड इंड्सट्री में बॉबी डार्लिंग के नाम से मशहूर ये एक्ट्रेस और मॉडल असल में पंकज शर्मा थे। उनका जन्म एक लड़के के रुप में हुआ था और घरवालों ने उनका नाम पकज रखा था। हालांकि साल 2010 में उन्होंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवा लिया और पंकज से अपना नाम पाखी कर लिया। इसके बाद मशहूर होने के साथ उन्होंने अपना नाम बॉबी डॉर्लिंग कर लिया। बॉबी फिल्म क्या कूल है हम, पेज 3, हंसी तो फंसी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

गौरी अरोरा

गौरी बनने से पहले एक्टर गौरव अरोरा था और स्पिलिट्सविला सीजन 8 के कंटेसंटेंट भी रह चुके हैं। उन्होंने जब सेक्स चेंज करवाया तो इसका खूब हल्ला हुआ था। गौरव एक बेहद ही हैंडसम लड़के थे, लेकिन गौरी बनने के बाद वह एक खूबसूरत लड़की बन गए। इतना ही नहीं उन्होंने सेक्स चेंज के बाद अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कॉल मी गौरी। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि बचपन से ही उन्होंने औरत जैसा महसूस किया है। इसके बाद उन्होंने फैसला किया की अब वह एक औरत की तरह की अपनी बाकी जिंदगी बिताएंगे।

निक्की चावला

निक्की भी उन लोगों में शामिल हैं जिनका जन्म एक मर्द के रुप में हुआ था, लेकिन फिर उन्होंने औरत के रुप में खुद को ढाल लिया।। निक्की का कहना था कि वह अपने जीन्स से परेशान हो चुके थे और औरत बनना चाहते थे। हालांकि जिस तरह की फैमिली से उनका संबंध था उसमें ये सब करना आसान नहीं था। 2009 में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर सेक्स चेंज करवाया था। वह टीवी के फेमस शो इमोशनल अत्याचार में नजर आ चुकी हैं।

अंजलि लामा

नेपाल के एक गाव में नबिन वाहिबा का जन्म हुआ था जो कि एक पुरुष था। वह अपनी पहचान को लेकर काफी दुविधा में रहते थे इसलिए उन्होंने फिर सेक्स चेंज ऑपरेशन कर खुद को अंजलि बना लिया। उनके इस फैसले से उनके परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन उनकी मां ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

शिनाता संघा

ब्रिटिश इंडियन मॉडल शिनाता संघा भी सेक्स चेज करवा चुकी है। वह साउथ एशियन की फेमस ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। ट्रांसजेडर कम्यूनिटी द्वा ऑर्गनाइज किए हुए की ब्यूटी पेजेंट्स में वो हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। वह मिस ग्लेमर क्वीन यूनिटेड किंगडम भी रह चुकी हैं। उन्हें काफी कामयाब ट्रांसजेंडर मॉडल माना जाता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button