स्वास्थ्य

क्या आपको भी मुंह की बदबू कर रही है शर्मिंदा, तो इन 4 घरेलू उपायों से पाएं फौरन छुटकारा

मॉर्डन ज़माने में हर कोई खुद को परफेक्ट रखना चाहता है। खुद को परफेक्ट रखने की चाह में लोग दिन रात मेहनत करते हैं। अच्छा खाते हैं, अच्छा पहनते हैं और न जाने क्या क्या नहीं करते हैं। यानि परफेक्ट रहने के लिए हमे हर चीज़ पर ध्यान देना होता है, लेकिन कई बार हमारी छोटी सी भूल हमे शर्मिंदा होने के लिए मज़बूर कर देती है। जी हां, अक्सर लोग भागदौड़ भरी ज़िंदगी में दांतो की सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और इससे हमारी बनी बनाई इमेज पूरी तरह मिट्टी में मिल जाती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दांतो की ठीक तरह से सफाई न करने की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है और फिर इससे आपको काफी ज्यादा शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। मुंह से बदबू आने की वजह से आप किसी से भी बात करने में हिचकिचाने लगते हैं।  इतना ही नहीं,अगर लोगों को पता चल जाता है, तो वह आपसे बात भी नहीं करते हैं। ऐसे में आप अपना आत्मविश्वास भी खो देते हैं। इसलिए आज हम आपको मुंह की बदबू दूर करने के लिए कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है।

क्यों आती है मुंह से बदबू?

कई बार मुंह से बदबू आना आपका प्याज खाना भी हो सकता है, लेकिन यह कई अन्य वजहों से भी हो सकता है। दांतो की अच्छे से सफाई न करने की वजह से खाना दांतो में फंस जाते हैं, जिनकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती हैं। इसके अलावा अगर आपके दांतो में पायरिया लग जाता है, तो भी आपको मुंह की बदबू का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि मुंह की बदबू से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

1. नमक और तेल की मालिश करें

अगर आपके मुंह से बदबू आ रही है या फिर दांतो में दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप थोड़े से नमक में सरसों के तेल मिलाकर दांतो की मालिश करें।  जी हां, इसके लिए आपको उंगली से दांतो की मालिश करना है। मालिश बिल्कुल ब्रश की तरह करना है। जब मालिश हो जाए तो पांच मिनट के बाद इसे धो लें।

2. फिटकरी और हल्दी

अगर आपको मुंह की बदबू की समस्या है, तो आपके लिए फिटकरी और हल्दी वरदान है। जी हां, फिटकरी को थोड़ा आग में भून लें और फिर इसको महीन करके पीस लें। जब यह पीस जाए तो इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर दांतो की मालिश करें। इसका चूर्ण आप रोज़ाना सुबह शाम इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको मुंह की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा और साथ ही दांतो की अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

3. तुलसी की पत्तियां

यदि आप मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो आपके लिए तुलसी के पत्ते बड़े ही काम के हैं। जी हां, तुलसी में मौजूद गुण दुर्गंध को दूर करता है और इससे दांतो की अच्छी सफाई  होती है। इसलिए रोज़ाना नियमित रूप से तुलसी के पत्ते चबाने चाहिए, ताकि आप इस समस्या से खुद को दूर रख पाएं।

4. खूब पानी पीएं

मुंह की बदबू खूब को पानी पीने से भी दूर किया जा सकता है। जी हां, इसके लिए रोज़ाना आपको 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए, ताकि आप इस समस्या से खुद को बचा सके।

Back to top button