बॉलीवुड

शाहिद के साथ विवाह कर चुकी ये खूबसूरत अभिनेत्री की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

न्यूज़ट्रेन्ड बॉलीवुड डेस्क : विवाह, इश्क विश्क और मैं हूं न जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अमृता राव को भला कौन नहीं जानता होगा। किसी जमाने में भारत के हर युवा दिल पर राज करने वाली ये अभिनेत्री पिछले काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बॉलीवुड की ये हिरोइन ऐसी थी जो बॉक्स अॉफिस पर तो राज करती ही थी साथ ही दिलों पर भी राज करती थी। इनकी खूबसूरती पर मरने वालों की कोई कमी नहीं थी। इनकी नैचुरल खूबसूरती से तो लड़कियां भी जलने लगी थीं। हाल ही में एक तस्वीर अमृता राव की सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। जो किसी इवेंट की है। इन तस्वीरों में अमृता राव पहले से काफी अलग नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि ये अभिनेत्री जल्द ही फिल्मी दुनिया में लौट सकती है।

अगर आपको पहले की अमृता राव याद होंगी और आज की तस्वीरें देखेंगे तो दोनों में जमीन और आसमान का फर्क नजर आएगा। अमृता राव बॉलीवुड के बहुत से पापुलर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके कैरियर की सबसे बेस्ट फिल्म विवाह थी। जो उन्होंने शाहिद कपूर के साथ किया था। ऐसे ही मैं हूँ न और इश्क विश्क जैसे हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं अमृता कितनी बदल गई हैं। देखिए इन तस्वीरों में।

कैरियर की बेस्ट फिल्म “विवाह” – इनके कैरियर की सबसे बेस्ट फिल्म विवाह है। ये फिल्म भारत मेंं काफी लोकप्रिय हुई। इस फिल्म की लोकप्रियता इतनी है कि आज भी इसे कई घरों में देखा जाता है। इस फिल्म में अमृता राव की खूबसूरती बिल्कुल प्राकृतिक थी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक भी कर चुके हैं। लेकिन उनकी हाल की तस्वीरें काफी कुछ अलग बयां कर रही हैं। इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं अगर आपने इनको फिल्मों में देखा होगा और अभी इन तस्वीरों में देख रहे होंगे तो फर्क साफ नजर आ रहा है।

अमृता राव की आने वाली फिल्म- अमृृता राव की आने वाली फिल्म “बाल ठाकरे” है। इसमें अमृता मीनताई के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का उनके दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि पिछले 5 सालों में उनकी पहली फिल्म होगी। आखिरी बार अमृता, सनी देओल स्टारर सिंह साहब द ग्रेट में नजर आई थीं। ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।

अमृता राव का कैरियर- 7 जून 1981 को अमृता राव का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई ऐड के लिए मॉडलिंग की। अमृता अपने पढ़ाई के दौरान भी काफी होशियार छात्रा हुआ करती थीं। विज्ञापन कु दुनिया में शानदार अभिनय ने ही उन्हें बॉलीवुड में आने का मौका दिया।

उनकी पहली फिल्म “अब के बरस” जो 2002 में आई। इसके बाद शाहिद कपूर के साथ इश्क विश्क में काम किया। ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इनका कैरियर ग्राफ बढ़ता गया। 2004 में मस्ती और शाहरूख खान स्टारर मैं हूँ ना जैसे हिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2005 में इनका कैरियर ग्राफ गिरा और बाक्स ऑफिस पर फ्लाप रहीं। इस साल दीवार, शिकार और प्यारे मोहन उनकी फ्लाप फिल्म थी। जबकि सूरज बड़जात्या निर्देशित विवाह उनकी सबसे हिट फिल्म है। ये मध्यम वर्गीय भारतीय घरों में खूब पसंद की गई। ये फिल्म आज भी कई घरों में चलती है।

Back to top button