दिलचस्प

टीवी सीरियल ने बना दी जोड़ी, शो के सेट पर इन कपल को हो गया था प्यार, रचा ली थी शादी

कई बार टीवी शो में लवर्स का रोल करते या फिर पति पत्नी का रोल करते हुए एक्टर्स को दखकर लोगों के मन में ख्याल आता है कि काश ये लोग असल जिंदगी में कपल होते । ऐसा हर बार तो नहीं होता, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है जब एक साथ एक ही सेट पर काम करते हुए एक्टर्स को एक दूसरे से प्यार हो गया। इनमें से बहुत से कपल ऐसे भी रहे जिन्होंने एक दूसरे से शादी भी कर ली। आज हम आपको बताते हैं उन स्टार कपल के बारे में जिन्होंने सेट पर ही प्यार हो गया और बाद में उन्होंने शादी कर ली।

गुरमीत चौधरी- देबीना बनर्जी

शो रामायण में श्रीराम औऱ सीता का रोल प्ले करने वाले गुरमीत और देबीना भी असल जिंदगी के राम और सीता निकले। सेट पर दोनों को प्यार हो गया और फिर 2011 में दोनों ने शादी भी कर ली। रामायण के बाद दोनों शो पति पत्नी औऱ वो में भी साथ नजर आए थे। छोटे पर्दे पर इनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है।

विवान डिसेना और वाहबीज

शो प्यार की ये एक कहानी में विवान ने वैंपायर का रोल किया था। इस शो में उनकी लीड एक्ट्रेस सुकीर्ती कांडपाल थीं। इस शो में वाहबीज ने सुकिर्ती की बड़ी बहना का रोल निभाया था। शो के एक हिस्से में विवान और वाहबीज को भी एक कपल के रुप में दिखाया गया था। एक साथ ही रोल करते करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। 2013 में दोनों ने शादी कर ली थी।

करण सिंह- जेनीफर विंगेट

टीवी के सबसे हॉट कपल माने जाने वाले करण सिंह और जेनीफर पहली बार शो कसौटी जिंदगी में साथ नजर आए थे। इस शो में दोनों ने पति पत्नी का रोल निभाया था। इसके बाद शो दिल मिल गए में जेनीफर रिद्धिमा के रोल में कास्ट हुई थीं। दोनों की नजदीकियां सेट से बढ़ी थी और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि शादी के एक साल पूरा होते होते करण और जेनीफर अलग हो गए और करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली। खबर है कि जेनीफर भी जल्द शादी करने वाली हैं।

राम कपूर- गौतमी कपूर

टीवी सीरियल के टैलेंटड कलाकार राम कपूर हमेशा से अपनी एक्टिंग के चलते लोगों के बीच मशहूर रहें। सीरीयल घर एक मंदिर में गौतमी उनकी पत्नी के रोल में थी। इस शो के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया

एकता कपूर के फेंमस शो ये हैं मोहब्बते में इशिमा का किरदार निभाने वाली दिव्यांका को इसी शो में पुलिस का किरदार निभाने वाले विवेक से प्यार हो गया था। हालांकि इस शो में दिव्यांका के अपोजिट करण पटेल है, लेकिन विवेक और दिव्यांकां को एक दूसरे के साथ पसंद आ गया था। दनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी।  दिव्यांका आज भी इस शो का हिस्सा हैं।

साईं देवधर-शक्ति आनंद

सारा आकाश के दौरा साईं और शक्ति की मुलाकात हुई थी। दोनों इस शो में लीड पेयर में थे। साथ काम करते करते दोनों को प्यार हो गया था और इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली।  सीरीयल उड़ान में साईं ने चकोर की मां का रोल प्ले किया था।

हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान

एकता कपूर के सबसे हिट और सबसे फेमस रहे शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी में गौरी और हितेन ने पति पत्नी का रोल निभाया था। इस सेट  दोनों का प्यार सामने आय़ा था और साल 2004 में ही दोनों ने शादी रचा ली थी।

यह भी पढ़ें

Back to top button