बॉलीवुड

Videos: रिसेप्शन में प्रियंका-दीपिका के बीच हुआ डांस कॉम्पिटीशन, तो निक-रणवीर ने निभाया साथ

प्रियंका और निक जोनस की शादी का जश्न गुरूवार को मुंबई में जमकर मनाया गया। प्रियंका और निक जोनस एक लंबे इंतजार के बाद लोगों के सामने आए। प्रियंका और निक जोनस ने शादी के 19 दिन बाद बॉलीवुड सितारो के लिए ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों ने जमकर मस्ती की। प्रियंका और निक जोनस का रिसेप्शन तो अपने आप में ही खास है, लेकिन यहां मौजूद कलाकारों ने जमकर रंग जमाया। प्रियंका और निक जोनस के लिए जहां कलाकार गिफ्ट्स लेकर आएं तो वहीं जमकर स्टेज भी सांझा किया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक जोनस के इस ग्रैंड रिसेप्शन में हर चीज़ खास रही। फिर चाहे वह खानपान हो या फिर मेहमानों का स्वागत। प्रियंका और निक जोनस अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, यही वजह है कि वे दोनों इसे खास बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का बल लगाते हुए दिखे। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस का यह तीसरा रिसेप्शन था, लेकिन अभी इनकी शादी का जश्न तो न्यूयार्क में भी जमेगा। प्रियंका और निक जोनस अब हनीमून पर जाएंगे, जिसके बाद वे न्यूयार्क में एक ग्रैंड रिसेप्शन देते हुए नजर आएंगे।

प्रियंका और दीपिका के बीच हुआ डांस कॉम्पिटीशन

 

View this post on Instagram

 

Deepika Padukone And Priyanka Chopra Perform On Pinga #video #instalove #instadaily #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

प्रियंका और दीपिका बड़े पर्दे पर एक साथ कई बार स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। ऐसे में दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल है। इसी तालमेल का फायदा उठाते हुए मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और दीपिका के बीच डांस कॉम्पिटीशन हुआ। इस डांस कॉम्पिटीशन में निक और रणवीर भी अपनी अपनी पत्नी का साथ देते नजर आएं। प्रियंका और दीपिका के बीच यह डांस कॉम्पिटीशन बेहद ही खूबसूरत रहा। दोनों ने पार्टी की महफिल लूट ली। प्रियंका और दीपिका ने एक से बढ़कर एक ठुमके लगाए।

प्रियंका और निक ने किया डांस

 

View this post on Instagram

 

Priyanka Chopra And Nick Jonas Dance At Their Reception Tonight #video #priyankachopra #nickjonas #instalove @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

अपनी साथी कलाकार के साथ डांस करने के बाद प्रियंका अपने पति के साथ भी डांस करती हुई नजर आई। प्रियंका अपनी फिल्म पर डांस करती हुई नजर आई। जहां एक तरफ प्रियंका खुलकर नाचती हुई दिखीं, तो वहीं  निक जोनस शरमाते हुए नजर आए। प्रियंका अपने देसी अंदाज में डांस कर रही थी, तो निक के चेहरे पर एक स्माइल थी। प्रियंका और निक जोनस एक दूसरे के साथ डांस भले करते हुए नजर आए, लेकिन निक ने बस थोड़ा सा ही डांस किया।

ये बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

प्रियंका और निक के रिसेप्शन में जहां एक तरफ दीपिका और रणवीर ने पूरी महफिल लूट ली तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान, कैटरीना कैफ, स्वरा भास्कर, परिणीती चोपड़ा, राजकुमार राव और गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, करण जौहर, कियारा आडवाणी, यामी गौतम, डाएना पेंटी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, दीया मिर्जा, सोफी चौधरी, कार्तिक आर्यन, हरमन बावेजा, जैकी भगनानी, डिनो मोरया, तनिषा मुखर्जी, गोविंदा, अनिल कपूर, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, राज बब्बर, अमीषा पटेल, साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और अनुष्का शर्मा जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए।

Back to top button