बॉलीवुड

इनकी जोड़ी से फिल्म रहीं थी हिट, लेकिन अब कभी साथ पर्दे पर काम नहीं करेंगी ये 5 जोड़ियां

पर्दे पर कई जोड़ियां ऐसे बनीं जिन्होंने लोगों का दिल जीता और उनकी कैमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद भी आया। हालांकि कई बार साथ काम करते हुए अफेयर हो जाने और बाद में विवाद हो जाने के कारण उनका रिश्ता बिगड़ गया। ऐसे ही कुछ जोड़ियां है जिन्हें पर्दे पर पसंद किया गया, लेकिन अब वह कभी साथ काम नहींं करेंगे। आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ जोड़ियों के बारे में जिनकी जोड़ी तो हिट रही, लेकिन अब वह कभी साथ काम नहीं करेंगे।

शाहरुख- प्रियंका

शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी बॉलीवुड में काफी लेट से बनीं, लेकिन इनकी फिल्म डॉन को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में शाहरुख ने डॉन का औऱ प्रियंका ने रोमा का किरदार निभाया था। हालांकि इन फिल्मों के बीच ही शाहरुख और प्रियंका की अफेयर की खबरें आने लगीं जिसकी वजह से शाहरुख की पत्नी गौरी ने प्रियंका को शाहरुख की लिस्ट से गायब कर दिया। गौरी के कहने पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन भी प्रियंका से दूरी बनाकर रखती थीं।यहां तक की उन्होंने कई बार प्रियंका को इग्नोर भी किया। हाल ही में हुई प्रियंका की शादी में शाहरुख खान नहीं पहुंचे थे।

ऋतिक-कंगना

 

बॉलीवुड की यह जोड़ी भी काफी कॉन्ट्रोवर्सियल रही। दोनों ने साथ में कृष 3 की थी और काइट्स के एक गाने में कंगना ने स्पेशल अपीयरेंस भी दिया था। हालांकि इनके अफेयर के झगड़े ने सबका ध्यान खींचा था और कंगना ने भर भर कर ऋतिक पर इल्जाम लगाए थे।कंगना का कहना था कि ऋतिक ने उनसे शादी की बात की थी और बाद में वह मुकर गए थे। इसके बाद बहुत ही विवाद हुआ था।इनकी फिल्म तो हिट थी, लेकिन इनकी लड़ाई को देखकर कहना मुश्किल है कि यह साथ काम करें।

अक्षय कुमार- प्रियंका चोपड़ा

खिलाड़ी कुमार अपने एक्शन और कॉमेडी से कहीं ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहें। उनका नाम शिल्पा औऱ रवीना के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ा। अक्षय और प्रियंका ने साथ में अंदाज, वक्त, एतराज जैसी फिल्मों में काम किया था।उनकी साथ की गई फिल्में भी काफी पसंद की गई और जोड़ी भी, लेकिन अफेयर के विवाद के चलते अक्षय और प्रियंका ने आगे साथ काम नहीं किया और ना ही करेंगे।

सलमान ऐश्वर्या

अफेयर में सबसे विवादित और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी रही सलमान और ऐश की। दोनों की एक जबरदस्त फिल्म थी हम दिल दे चुके समन। इस सेट से ही दोनों के बीच प्यार हुआ था। इसके बाद हम तुम्हारे हैं सनम में ऐश सलमान के अपोजिट नजर आई थीं। हालांकि इनकी जोड़ी बहुत पसंद की गई, लेकिन विवाद के चलते अब यह भी साथ काम नहीं करते। वैसे कई सारे एक्स अब दुश्मनी भुलाकर साथ काम कर रहे हैं, लेकिन सलमान और ऐश के केस में ऐसा शायद नहीं होने वाला।

शाहिद- करीना

कभी दो जिस्म और एक जान रहने वाले शाहिद और करीना की राहें बहुत पहले ही जुदा हो चुकी हैं।दोनों की शादी हो चुकी है औऱ अपने बच्चों के साथ दोनों अपने परिवार में सुखी हैं। हालांकि शाहिद का नाम प्रियंका के साथ भी जुड़ा था, लेकिन सभी शिकव गिले भुलाकर वह प्रियंका के रिसेप्शन में पहुंच गए थे, लेकिन करीना से शाहिद दूर ही रहते हैं। दोनों की आखिरी साथ में की गई फिल्म जब वी मेट थी जो पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। इनकी जोड़ी काफी पसंद भी की गई थी, लेकिन अब ये दोनों स्टार भी साथ में कभी नजर नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button