बॉलीवुड

दो से ज्यादा शादी करने वाले वे एक्टर्स, जिन्होंने कम उम्र की लड़कियों से रचाई शादी, देखें फोटो

साल 2018 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। कुछ समय में ही यह इतिहास के पन्नों पर हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। इसी बीच अगर कलाकारों की बात करे तो इस साल कई कलाकारों ने नई जिंदगी की शुरूआत की। जी हां, नई जिंदगी की शुरूआत करने वाले कलाकरो में से किसी ने दूसरी बार शादी रचाई तो किसी ने तीसरी बार। इतना ही नहीं, किसी ने ढोल नगाड़ों के साथ शादी रचाई तो किसी ने गुपचुप ही सात फेरे ले लिये। इन तमाम यादों के साथ 2018 हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में कैद होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शादी ब्याह के मामले में 2018 हमेशा याद किया जाएगा। जी हां, जहां एक तरफ इस साल बड़ी हस्तियां जैसे प्रियंका, दीपिका और ईशा ने शादी की तो वहीं कुछ ऐसी शादिया भी हुई जिन्होंने एक नहीं दो से तीन बार शादी करने में भी जरा नहीं हिचकिचाएं। ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेताओं या कलाकारों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने एक नहीं, बल्कि दो या तीन शादिया की है। इतना ही नहीं, इनमें से किसी ने अपने 23 साल छोटी लड़की से शादी रचाई। तो जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन से अभिनेता शामिल हैं।

राहुल महाजन-नतालया इलियाना

बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी राहुल महाजन अक्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जी हां, राहुल महाजन ने इस साल तीसरी शादी करके सबको चौंका दिया। राहुल महाजन ने यह शादी बड़े ही गुपचुप तरीके से किया। बता दें कि राहुल महाजन ने 20 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में कजाकिस्तान की एक मॉडल से शादी कर ली थी, जिसके बाद इनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई। राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नतालया है। नतालया अभी 25 की है और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं।

रघु राम-नताली

रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर को शादी करके सबको चौंका दिया। रघु राम ने गोवा में सुमद्र के किनारे परिजनों की मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड नताली के साथ शादी किया। शादी के बाद जब इन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली तो लोग पूरी तरह से शॉक्ड हो गए। रघु राम ने अपनी शादी साउथ इंडियन रीति रिवाज के तौर पर की, जिसके बाद ये कुछ दिनों सुर्खियों में छाए रहे।

हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर

अपने गानों से लोगों का दिल जीतने हिमेश रेशमिया ने इस 11 मई को अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली थी। सोनिया से हिमेश रेशमिया की यह दूसरी शादी है। इससे पहले इन्होंने 1995 में कोमल से शादी थी, जिनसे ये 2017 में अलग हो गये थे। अब इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।

मिलिंद सोमन- अंकिता कंवर

मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ 23 अप्रैल, 2018 को शादी की थी। मिलिंद की अंकिता के साथ दूसरी शादी है। मिलिंद 52 साल के हैं, तो वहीं अंकिता 27 की है। इन दोनों की शादी इनके उम्र के फासले की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में थी। दोनों ने शादी के बाद हनीमून की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Back to top button