स्वास्थ्य

जानिये भीगे बादाम किन को खाना चाहिए और किन को नहीं, हर किसी के लिए लाभकारी नहीं है

कई बार लोगों के पास खाने पीने की सही जानकारी नहीं होती है और इसके चलते उन्हें कई बार बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आप में से ज्यादातर लोग बादाम को बहुत गुणकारी और लाभकारी मानते होंगे और यह सही भी है। हालांकि बादाम खाने के अपने नुकसान भी हैं। कोई जरुरी नही है कि बादाम हर किसी को फायदा कर। यह भी जरुरी नही है कि बादाम भिगोकर खाने से ही फायदा मिलेगा। आपको बताते हैं बादाम किनके लिए लाभदायक है और किनके लिए नहीं। इसके चलते आप अपनी सेहत का ध्यान रख पाएंगे। हालांकि भीगे हुए बादाम का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।

दिमाग

बादाम सबसे ज्यादा उन लोगों को लिए जरुरी है जिन्हें अपनी याद्दाश्त कमजोर लगती है। जो लोग बचपन से बादाम का सेवन करते हैं उनके लंबी म्र तक मेमोरी काफी तेज रहती है। बादाम में विटामिन E पाया जाता है जो दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है।

कॉलेस्ट्रॉल

बीपी की परेशानी से गुजर रहे लोगों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत लाभकारी होता है। बादाम के सेवन से कॉलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल होता है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी असर करता है। अगर बीपी की समस्या हो तो रोजान दो बादाम का सेवन करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

टैनिंग हटाए

उन लोगों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है जिन्हे धूप से टैनिंग हो गई हो। इसका सेवनन आप खाने के रुप में भी कर सकते हैं या फिर पेस्ट कर लगाने के रुप में भी कर सकते हैं। अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करेंगे तो एक महीने के अंदर आपके चेहरे की रंगत ही बदल जाएगी।

वेट लॉस

अगर वजन घटाने की सच रहे हैं तो भी बादाम का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। बादाम का नियमित सेवन आपको वजन कम करने में मदद करता है साथ ही आपके शरीर की शक्ति को कम भी नहीं होने देता है।

डॉर्क सर्कल

अगर आपको डॉर्क सर्कल यानी आंख के नीचे काले घेरे की समस्या हो रही हो तो बादाम का सेवन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगै। आप चाहें तो बादाम का तेल भी आंखों के नीचे लगा सकते हैं। इससे भी आपके ड़ॉर्क सर्कल खत्म हो जाएंगे। साथ ही इस तेल को बालों में लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है और बाल मजबूत होते हैं।

यह उन लोगों के विषय में था जिन्हें बादाम का इस्तेमाल करना चाहिए। अब आपको बताते हैं किन लोगों को बादाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कब्ज की समस्या

अगर आप कब्ज की समस्या सो जूझ रहे हों तो बादाम का सेवन ना करें। इसमें बहुत भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को रोक सकता है। इसके ज्यादा सेवन  से पेट में सूजन भी हो सकती है।

मैंगनीज डाइट

अगर आप पहले से मैंगनीज युक्त डाइट पर हैं तो बादाम का सेवन ना करें। दरअसल बादाम में पहले से ही बहुत मैंगनीज होता है जिसके चलते आपके शरीर में मैंगनीज की मात्रा बहुत बढ़ सकती है और इससे शरीर पर  खराब असर पड़ सकता है।

विटामिन की मात्रा कम रखना

हमारे शरीर को हर दिन करीब 15 mg  विटामिन ई की जरुरत होती है। अगर बहुत ज्यादा बादाम का इस्तेमाल कर लेंगे तो शरीर में विटामिन की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे दस्त होना, पेट फूलना., सिर में दर्द होना और चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है।

वेट बढ़ना

वैसे तो बादाम का सेवन करने से वजन कम होता है, लेकिन अगर आप बादाम खाकर किसी भी तरह की शारीरिक क्रिया या वर्जिश नहीं कर रहे है तो इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है। साथ ही आपका वजन बढ़ने लगेगा। ऐसे में अगर आप जिम नही जाते हैं या फिर कुछ एक्सट्रा फिजिकल वर्क नहीं करते हैं तो बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें

Back to top button