स्वास्थ्य

गर्भवती महिलाओं को लिए तुलसी का सेवन है जरुरी, जानें क्यों

प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत ज्यादा ख्याल रखने की जरुरत होती है। एक गर्भवती स्त्री अपने साथमएक शिशु को भी इस जीवन में लाने वाली होती है। उन्हें अपने शरीर के साथ साथ अपने बच्चे का भी ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपने खान पान पर बहुत ध्यान देना होता है और ऐसी चीजें बिल्कुल नहीं खानी होती है जिससे उन्हें या उनके बच्चे को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा लाभदायी कोई चीज है तो वह है तुलसी।

तुलसी के पत्ते मे औषधीय गुण होते हैं और यह शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। गर्भवती स्त्रियों के लिए तुलसी का सेवन करना बहुत ही असरकारी होता है। इसकी पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और दूसरी तरफ यह रोगों को भी दूर करता है। तुलसी के सेवन से कॉमन कोल्ड की बीमारी भी नहीं होती। आपको बताते हैं क्यों गर्भवती स्त्रियों को करना चाहिए तुलसी का सेवन।

जख्म भरती है तुलसी

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कई तरह के हार्मोन्स बदलाव से गुजरना पड़ता है। इसमें कई बार शरीर के अंदर भी महिलाओं को चोट या घाव लगती हैं। तुलसी की पत्ती में जख्म भरने के गुण होते हैं। अंदर सेल्स में भी हो रही किसी तरह की दिक्कत के लिए तुलसी बहुत ही फायदेमंद है। इसमें एंटीबैक्टरियल गुण होते हैं और एंट फंगल भी जो गर्भ धारण की हुई स्त्रियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

तनाव में कमी

तुलसी की पत्तियों के इस्तेमाल से शरीर में होने वाले तनाव से बहुत आराम मिलता है। अक्सर सिर में दर्द या बैचेनी की शिकायत करने वालों को तुलसी की चाय दी जाती है। इसकी पत्तियों से जो रस निकलता है वह तनाव और डिप्रेशन से लड़ने का काम करता है। गर्भवती महिलाओं को तुलसी का सेवन किसी भी रुप में करना चाहिए इससे उनके शरीर में तनाव की कमी होगी। साथ ही डिलेवरी के बाद भी तुलसी का सेवन करें। अक्सर महिलाओं में डिलेवरी के बाद डिप्रेशन बढ़ते देखा गया है।

संक्रमण से रखे दूर

 

तुलसी की पत्तियों में एंटी बैक्टिरियल गुण पाया जाता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए संक्रमण से लड़ता है। संक्रमण से शरीर में किसी भी तरह का घातक रोग हो सकता है। ऐसा भी होता है कि इस रोग की चपेट में बच्चा आ जाता है और पैदा होने के कुछ समय बाद उसका असर दिखता है। तुलसी का सेवन करें और इस तरह की किसी भी बिमारी से खुद को और बच्चे को दूर रखें।

विटामिन ए

 

शरीर में विटामिन की भरपूर मात्रा होना बहुत जरूरी है। विटामिन हमारे शरीर में सभी जरुरतों को पूरा करते हैं। तुलसी का पत्ता नन्हें शिशु के विकास के लिए बहुत जरुरी है। तुलसी में मैंगनीज के पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे के हड्डी की विकास के लिए भी सही माने जाते हैं।

खून बनाएं

शरीर में खून तो सेल्स की मदद से बनता ही रहती है, लेकिन तुलसी के पत्ते से शरीर में खून की कमी नही होती है। गर्भवती महिलाओं को कई बार एनिमिया की शिकायत हो जाती है। ऐसी महिलाओं को हर दिन तुलसी की दो पत्ती का कम से कम इस्तेमाल त करना ही चाहिए।

नोट- अगर किसी भी तरह की पत्ती से एलर्जी हो तो इसका सेवन ना करें। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही तुलसी का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में महिलाओं को जरूर लेनी चाहिए ये चीज, होता है चमत्कारिक फायदा

Back to top button