बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये 5 खूबसूरत अभिनेत्रियां अभी तक हैं कुंवारी, नंबर 3 के तो रह चुके हैं कई प्रेमी

साल 2018 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। अगर यह कहे कि अब यह हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज होने वाला है, तो गलत नहीं होगा। इस साल जहां एक तरफ खुशियां रही तो वहीं दूसरी तरफ गम का माहौल भी बन। इन सबके विपरीत बॉलीवुड और टीवी जगत के लिए यह साल शादियो साल बना। इस साल बड़े से बड़े कलाकार शादी के बंधन में बंधे, जिसमें कई बहुप्रतिक्षित शादिया भी शामिल थी। खैर, 2018 में तो कई कलाकारो ने शादी की, लेकिन साल 2019 में भी कुछ अभिनेत्रियों के शादी का इंतजार उनके फैंस को है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सोनम कपूर, नेहा धूपिया, प्रियंका, दीपिका, पारूल चौहान और कपिल शर्मा जैसे नामी स्टार्स ने इस साल शादी की, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां इस साल भी शादी के बंधन में नहीं बध पाई, ऐसे में वे अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती है। इस लिस्ट में कई बड़ी अभिनेत्रियां है, जिन्हें उनके फैंस दुल्हन बनते देखना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं, इसमें से कुछ अभिनेत्रियां तो अगले साल शादी का मूड बना चुकी है। चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन सी अभिनेत्रियां शामिल है, जोकि 2019 में सात फेरे ले सकती हैं।

श्रद्धा कपूर

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्म की है। फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रद्धा कपूर को असली पहचान आशिकी-2 से मिली। इस दौरान श्रद्धा का नाम कई बड़े सितारो के साथ भी जुड़ चुका, लेकिन इनकी शादी अभी तक नहीं हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रद्धा कपूर अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

दिशा पाटनी

 

दिशा पाटनी एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री है, जिनके लाखो फैंन्स है। दिशा का दिल इन दिनों टाइगर श्रॉप आया हुआ है, लेकिन फिलहाल दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। बागी-2 जैसे सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी दिशा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मान जा रहा है कि अगले साल दिशा शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

कैटरीना कैफ

 

 

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक एक ठुमके पर तो लाखो दिल धड़क जाते हैं, लेकिन इनका दिल भी कई बार धड़क चुका है। जी हां, कैटरीना का नाम बड़े बड़े सितारो के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इन्हें अभी तक इनका लाइफ पार्टनर नहीं मिल सका है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या कैटरीना 2019 में शादी के बंधन में बंधेगी या नहीं।

आलिया भट्ट

 

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। ऐसे में दोनों 2019 में शादी कर सकते हैं। इन दोनों के रिश्ते पर इनकी फैमिली मोहर लगा चुकी है, लेकिन दोनों शादी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस का नाम कई कलाकारो के साथ जुड़ चुका है।  फिलहाल इनका नाम सिद्धार्थ के साथ जुड़ रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि जैकलीन अगले साल शादी कर लेंगी।

Back to top button
?>