बॉलीवुड

वायरल हुई तैमूर की शादी की खबर, 20 साल बाद बॉलीवुड के इस नामी खानदान के बनेंगे दामाद

बॉलीवुड की दुनिया में स्टार किड्स के जलवे के सामने तो उनके खुद के पैरेंट्स भी फीके पड़ जाते हैं। जी हां, बचपन से स्टार किड्स को अपने पैरेंट्स की लाइफ जीनी पड़ती है, ऐसे में वे छोटी सी उम्र में स्टार बन जाते हैं। आमतौर सभी स्टार किड्स को पॉपुलरिटी मिलती ही है, लेकिन जिस तरह से तैमूर अली खान का जलवा चलता है, उसके आगे तो बड़े से बड़े सितारों का जलवा भी फीका पड़ जाता है। तैमूर के दिन की शुरूआत ही कैमरे के साथ होती है, ऐसे में उसकी लोकप्रियता के बारे में बात करना शब्दो का खेल नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दो साल के तैमूर अपना दूसरा बर्थडे केपटाउन में अपनी फैमिली के साथ मना रहे हैं। केपटाउन में करीना और सैफ के साथ तैमूर खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान केपटाउन से उसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तैमूर की हर हरकत पर कैमरे की नजर होती है। शायद इसलिए कई बार उसकी दादी नाराज भी हो जाती है। कैमरामैन तैमूर एक एक फोटो के लिए लाखो रूपये वसूलते हैं, ऐसे में आप उसकी लोकप्रियता को तो आंक ही सकते हैं।

तैमूर की शादी की खबर हुई वायरल

तैमूर अभी मात्र 2 साल के हैं। ऐसे में उसकी शादी की खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया में वायरल हुई खबर के मुताबिक, 20 साल बाद तैमूर बॉलीवुड के एक नामी खानदान के दामाद बनेंगे, जिसकी प्रक्रिया अभी से ही शुरू हो गई। इतना ही नहीं, तैमूर अक्सर उस लड़की के साथ खेलते भी है, जिससे उसकी शादी की बात हो रही है। मजे कि बात तो यह है कि करीना और सैफ को इस बात से कोई परहेज नहीं है। ऐसे में तैमूर का रिश्ता 20 साल बाद इस नामी परिवार के साथ जुड़ सकता है।

यह भी पढ़े –केपटाउन में कुछ इस अंदाज में अपना बर्थडे मना रहे हैं तैमूर, वायरल हुई क्यूट सी तस्वीरें

करण जौहर के दामाद बन सकते हैं तैमूर

अक्सर करण जौहर की बेटी रूही के साथ तैमूर खेलते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, दोनों की फैमिली एक दूसरे को भैय्या और दीदी कहने से मना करते हैं। और तो और करीना और करण बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों परिवार का एक दूसरे के यहां आना जाना लगा रहता है। तैमूर को करण बहुत पसंद करते हैं  तो वहीं करीना रूही को खूब पसंद करती हैं। करण और करीना का परिवार खानदानी है, ऐसे में अगर बड़े होकर इन दोनों परिवारो के बीच रिश्ता जुड़ जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी।

भैय्या और दीदी कहने के लिए फैमिली करती है मना

तैमूर और रूही को उनकी फैमिली एक दूसरे को दीदी और भैय्या बुलाने के लिए इनकार करती है। जी हां, करण और करीना का साफ कहना है कि बच्चो पर रिश्तो का दायरा नहीं बनाना चाहिए। दरअसल, करण का मानना है कि 20 साल बाद हो सकता है कि तैमूर रूही के साथ रहना चाहे, तो हमारे इस बंधन से वह नहीं रह पाएगा, इसलिए हम अपने बच्चों पर दीदी भैय्या का टैग नहीं लगाना चाहते हैं।

यह भी पढ़े – साउथ अफ्रीका की सड़क पर मम्मा करीना संग दिखे तैमूर, शर्टलेस में वायरल हुई छोटे नवाब की तस्वीर

Back to top button