Trending

Rashifal 24 December 2018: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, आज भोलेनाथ करेंगे इन 3 राशियों पर कृपा

हम आपको सोमवार का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। कुछ राशि के जातकों को लंबे समय से अच्छे समय का इंतजार था। आज उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हो रही हैं आज भोलेनाथ उन पर असीम कृपा करने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 24 December 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मेष राशि के कुछ लोगों को विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। आप बकाया वसूली के प्रयास करें क्योंकि वो धन आपको प्राप्त होने की संभावना है। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि को नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। भविष्य की छुट्टियों की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के जातक कुसंगति से बचें। आज लाभ कम और व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है। आज आप सहयोगी की भूमिका को स्पष्ट रूप से तय करने में लगे रहेंगे। जो विवादों से बचने में सहायता करेंगे। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखें। आपके अच्छे व्यवहार से आपके निजी संबंधों में भी सुधार आएगा। आज के दिन मित्रों एवं परिजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। आपका जबरदस्त उत्साह बहुत आकर्षक होगा और यह कई लोगों को आपके पक्ष में आकर्षित करेगा। घर का वातावरण उग्र रह सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके मन में नए विचार आएंगे, आपका मन एक साथ कई कार्यों को करने के लिए प्रेरित करेगा। आप अपने भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा कर सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो सिंह राशि वाले आज भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। आज कही बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आत्मनियंत्रण बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में मन-मुटाव हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। जो बेरोजगार नौकरी की तलाश में है उनकी इच्छा पूरी होने वाली है, आपको भोलेनाथ की कृपा से बहुत जल्द एक अच्छी नौकरी मिलने वाली है। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। बच्चे और बुजुर्ग खुद के लिए आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। घर के बुजुर्गो को समय दें। तुला राशि के जातक सामाजिक सैर और रोमांस के साथ चंचल गतिविधियों का आनंद लेंगे। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भोलेनाथ की कृपा से आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को आज विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। आप अपने काम पर ध्यान दे और उसे मन लगाकर करें समय अच्छा आने वाला है। आप किसी ऐसे व्यक्ति को धन दान भी कर सकते हैं, जो ज़रूरतमंद है। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में कर्मचारियों का सहकार भी आपको मिलेगा। किसी खबर को लेकर परेशान हो सकते हैं। बातचीत द्वारा हर मसलें का हल निकला जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों के सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आर्थिक मामलों में आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ मिलेगा। लव लाइफ की बात करें तो सोमवार का दिन धनु राशि के लिए शुभ संयोग बनाएगा। आप अपनी पर्सनैलिटी से अपने पार्टनर को आकर्षित करेंगे। परिजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। आज यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। मन में कुछ चिंताएं भी रहेगी। जीवन साथी से वाद-विवाद होने के योग है। शाम तक सब ठीक हो जाएगा। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रह सकता है। भाई-बहन और मित्रों के साथ रखे मेलजोल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। लव प्रपोजल के मामलों में भी निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

लव प्रपोजल देने के लिए दिन ठीक है। मानसिक चिंता हो सकती है। ईमानदारी से आप जो काम करते है वो करें। परिवार के सदस्यों के साथ आपकी सहानुभूतिपूर्ण चर्चा हो सकती है। अगर कोई आपकी मदद करना चाहता है, तो उनकी मदद स्वीकार करनी चाहिए। वाहन, भूमि से संबंधित आपके कुछ काम बन सकते है। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है।

आपने Rashifal 24 December 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 December 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 December 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनिदेव को मनाने के ये 4 चमत्कारी उपाय, अपनाते ही लौट आएंगे आपके अच्छे दिन

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 pascol4d slot gacor slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 4d babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto togel toto togel toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/