बॉलीवुड

रिसेप्शन के बाद सीधा सलमान के घर पहुंची प्रियंका, तो क्या खत्म नहीं हुआ मनमुटाव?

मुंबई में प्रियंका और निक जोनस ने तीसरा वेडिंग रिसेप्शन दिया, जिसमें बड़े बड़े सितारे शामिल हुए। इस रिसेप्शन की चर्चा मार्केट में धूम मचा रही है। रिसेप्शन के समय तमाम मेहमानों ने जमकर मस्ती भी की, लेकिन पार्टी के बाद प्रियंका और निक जोनस ने जो किया उससे सभी पूरी तरह से शॉक्ड रह गये। जी हां, प्रियंका और निक जोनस के रिसेप्शन में बड़े बड़े दिग्गज सितारो ने चार चांद लगाए और सभी ने डांस फ्लोर पर भी आग लगाई। इस पार्टी की हर चीज़े बेहद लाजवाब रही। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन में कई ऐसे सितारे आएं, जिनकी उम्मीद नहीं की गई, लेकिन रिसेप्शन के बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस के रिसेप्शन में सबकी निगाहे सलमान खान पर थी। सलमान खान इस पार्टी में गिले शिकवे भुलाकर आए थे, तो प्रियंका ने भी उन्हे खास तरह से ट्रीट किया। प्रियंका की नज़रे सलमान को कैसे ट्रीट किया जाए, इस पर ज्यादा थी। माना जा रहा था कि प्रियंका के रिसेप्शन में सलमान नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने फिल्म भारत को छोड़ दिया था।

प्रियंका और निक जोनस के रिसेप्शन में आएं दबंग खान

प्रियंका और निक जोनस के रिसेप्शन में सलमान के आ जाने से मानो चार चांद लग गए। सलमान खान ने बेहद खास अंदाज में एंट्री ली। प्रियंका सलमान को देखकर खुश हो गई थी, क्योंकि उन्हें लगा था कि सलमान नहीं आए थे, लेकिन सलमान सबकुछ भुलाकर आए। सलमान का स्वागत भी अच्छे से ही हुआ, लेकिन इसके बाद जब पार्टी खत्म हुई तो प्रियंका और निक जोनस होटल से सीधा निकलकर सलमान के घर जा पहुंचे, जोकि सबसे बड़ा वाक्या था।

रिसेप्शन के बाद सलमान के घर पहुंची प्रियंका

जब सलमान प्रियंका के रिसेप्शन में आए तो वे बहुत भावुक हुई। हालांकि, सलमान के साथ उनकी फैमिली से कोई नहीं आया, जिससे ऐसा लगा कि सलमान की फैमिली ने प्रियंका को माफ नहीं किया। यही वजह है कि जैसे ही रिसेप्शन पार्टी खत्म हुई, ठीक वैसे ही प्रियंका अपने पति निक के साथ सलमान खान के घर जा पहुंची। सलमान के घर पहुंचने के बाद प्रियंका और निक काफी देर तक वहीं रहे, ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका सलमान की फैमिली को मना रही थी।

अमेरिका में देंगे चौथा रिसेप्शन

प्रियंका और निक जोनस की शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। जी हां, भारत से अमेरिका जाने के बाद प्रियंका और निक वहां एक रिसेप्शन पार्टी देंगे और उस पार्टी में हॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे शिरकत करेंगे। निक की फैमिली और प्रियंका की फैमिली भी शामिल होगी। इतना ही नहीं, अमेरिका के रिसेप्शन में निक के सभी करीबी दोस्त शामिल होंगे और पार्टी भी पूरी ग्रैंड तरीके से होगी।

Back to top button