बॉलीवुड

बिग बॉस 12: स्टेज पर रणवीर सिंह ने उतारी करण जौहर की नकल, फिर जो हुआ

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बिग बॉस सीजन 12 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन का समय बचा है और आज बिग बॉस के सीजन 12 का ये आखिरी वीकेंड का वार हैं जिसके चलते सलमान  हित शेट्टी पहुंचने वाले हैं और भी स्टेज पर सलमान के साथ काफी मस्ती करते भी नजर आएंगे। बता दें कि रणवीर, सारा और रोहित बिग बॉस के शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन के लिए आए हैं।

शो मेकर्स ने आज रात आने वाले शो का एक वीडियो जारी किया हैं जिसमें सलमान, सारा, रणवीर और रोहित मस्ती करतें नजर आ रहे हैं। स्टेज पर रणवीर डांस करते हुए एंट्री करते हैं और सलमान उनको शादी की बधाई देते हैं। फिर सलमान रणवीर ने फिल्म के प्रोड्यूसर करण के बारे में पूछते हैं तो रणवीर कहते हैं कि वो आए तो हैं लेकिन थोड़े से शर्मा रहे हैं और रणवीर करण का एक स्टेचू लेकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं। करण के वहां ना होने पर रणवीर स्टेज पर करण का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। रणवीर इस वीडियों में खुद ही अपने ड्रेसिंग सेंस का मजाक बनाते दिख रहे हैं। जब रोहित ने करण उर्फ रणवीर से सवाल किया कि क्या आप कभी वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुए हैं तो रणवीर का जो जवाब आता है उसे सुनकर आप भी अपना पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।

करण की नकल करते हुए रणवीर ने रोहित से कहा कि, ‘मेरे साथ तो कभी वॉर्डरोब मालफंक्शन नहीं हुआ है लेकिन रणवीर सिंह के साथ ये काम रोज होते है। वो हर फंशन में ऐसे अतरंगी कपड़े पहन कर जाता है कि सब उसको बोलते हैं कि वो हर इवेंट में वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो जाता है।’ वहीं रणवीर राधा ऑन दा डांस फ्लोर गाने पर भी करण की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-

 

बता दें कि आज इनकी मस्ती के साथ एक और चीज है जो घर में होगी जिसे देखकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। आज सुरभी एकदम से सलमान के सामने फ्लिप होते नजर आती है जिसको देखकर सिर्फ घर वाले ही नहीं बल्कि खुद सलमान भी शॉक्ड हो जाते हैं।

Back to top button