विशेष

बेहद क्यूट लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सानिया मिर्जा, टेडी बियर सूट में बेटे को ऐसे छुपाया

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अब एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। जी हां, सानिया मिर्जा ने खेल जगत में भारत का झंडा पूरे दुनिया मे लहराया है। सानिया मिर्जा को देश की बेटी कहा जाता है। खेल जगत में सानिया मिर्जा ने कई अवार्ड्स अपने नाम किये है। इतना ही नहीं सानिया कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। सानिया मिर्जा भारत की स्टार प्लेयर हैं। सानिया मिर्जा खेल खेल के साथ साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को दीवाना बनाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा को उनके बेटे के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। सानिया मिर्जा अपने बेटे का चेहरा मीडिया से छिपाती हुई नजर आई, लेकिन मीडिया ने उनके बेटे को बैक से कैप्चर कर लिया। सानिया के बेटे का नाम ईशान है। सानिया अपने बेटे को ब्राऊन कलर की ड्रेस में कैरी किया था। बताया जाता है कि सानिया अपने बेटे को लाइम लाइट से छिपा कर रखना चाहती हैं। भले ही इन तस्वीरों में ईशान का चेहरा नहीं दिख रहा हो, लेकिन वह बहुत ही क्यूट लग रहा है। सानिया मिर्जा ने अपने बेटे को पूरी तरह से छिपा कर रखा था।

इसी अक्टूबर में सानिया ने ईशान को दिया जन्म

सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर, 2018 को एक लड़के को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ईशान रखा। सानिया ने लड़के को जन्म दिया, इस बात की जानकारी खुद उनके पति शोएब ने ट्वीट करके दी थी। इसके उन्होंने सभी को धन्यवाद भी किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि मेरी पत्नी यूँ तो वैसे ही बहुत ज्यादा मजबूत है, लेकिन इस समय भी वह काफी स्ट्रांग है। आपके प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। बता दें कि सानिया और शोएब एक दूसरे का बहुत खयाल रखते हैं।

यह भी पढ़े –जहीर और सागरिका के हनीमून फोटो देख, सानिया मिर्जा ने किया गन्दा कमेंट कहा अकेले हनीमून..

प्रेगनेंसी को सानिया ने खूब किया एन्जॉय

 

View this post on Instagram

 

#saniamirza arrives in Mumbai with her new born baby and mom #airportdiaries @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

बताते चलें कि जब सानिया गर्भवती थी तब उन्होंने एक एक पल को बहुत अच्छे से एन्जॉय किया। इतना ही नहीं, सानिया ने उस दौरान फोटोशूट भी कराया था। सानिया ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रेगनेंसी को वह काफी एन्जॉय कर रही हैं और इसमें शोएब उनका बहुत ध्यान रख रहे हैं। बता दें कि सानिया न सिर्फ अपने खेल बल्कि सुंदरता की वजह से आज भी लाखों दिलो में राज़ करती हैं तो वही कई महिलाओं और लड़कियों की प्रेरणा बन चुकी हैं।

2010 में की थी दोनो ने शादी

तमाम विवादों के बाद सानिया और शोएब ने अपने प्यार को परवान चढ़ाते हुए 2 अप्रैल 2010 में शादी की थी। सानिया को अपनी फैमिली को मनाने में काफी परिश्रम करनी पड़ी थी तो वही शोएब ने भी खूब मेहनत की थी। शादी के बाद सानिया को ट्रोल भी किया था, लेकिन सानिया ने अपने प्यार के खातिर किसी की परवाह नहीं की और अपने प्यार के साथ खड़ी रही। बता दें कि सानिया ने जब शादी की थी तब उनका करियर बुलन्द पर था एयर शोएब भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नाम कमा रहे थे।

यह भी पढ़े –सानिया मिर्जा ने खोला पति शोएब मलिक का राज़, कहा – शादी के 7 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ क्योंकि,

Back to top button