बॉलीवुड

अनजानी शादी में पहुंचे रणवीर सिंह, दूल्हा दुल्हन की ली बलइंया…

रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक तरफ तो 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने दीपिका से शादी कर ली वहीं दूसरी तऱफ हाल ही में उन्हें पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी स्टार स्क्रीन की तरफ से दिया गया है। इतना ही नहीं शादी के के तुरंत बाद भी उनकी फिल्म सिंबा पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। रणवीर की खुशी का तो ठिकाना ही नही है। उनकी खुशी औऱ प्रमोशन का आलम यह है कि बिना इनविटेशन के अचानक ही वह किसी की शादी में पहुंच गए और खूब मस्ती भी की।

अनजानी शादी में पहुंचे रणवीर

दरअसल रणवीर अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन के लिए हर जगह जा रहे हैं। इसी सिलसिले में वह एक होटल में रुके थे। उन्हे पता चला की होटल में किसी की शादी है तो वह वह पहुंच गए। शादी में मौजूद लोग अपने सामने रणवीर सिंह को देखकर खुशी के मारे झुम गए। उनका वीडियो में सामने आ रहा है। रणवीर इतने मनमौजी हैं कि उन्हें फर्क भी नहीं पड़ा की वह किसी अंजान की शादी में जा रहे हैं।

इतना ही नहीं रणवीर ने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और उसके बाद दुल्हा दुल्हन की तरफ बढ़ने लगें। वहां जाकर जोड़ी की बलइयां भी ली। रणवीर को अपने सामने देख वहां मौजूद घराती बराती भी हैरान रह गए, लिन इतने खुश थे कि रणवीर के साथ सेल्फी खिंचवाना नहीं भूलें। वह पहले दूल्हा दुल्हन के पास गए औऱ उनके साथ खड़े होकर सेल्फी खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने आगे बढ़ते हुए मेहमानों के साथ सेल्फी खिंचवाई। वहीं एक छोटा से बच्ची उन्हें दिखी तो उसे भी प्यार कर लिया औऱ एक बुजुर्ग महिला से सिर पर हाथ रखवा कर आशीर्वाद भी ले लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DeepVeer Wale ???? (@deepveer.news) on

घरवालों ने खिंचवाई फोटो

रणवीर को देखकर तो यही कह सकते हैं कि वह बहुत ही खुशदिल और जिंदादिल इंसान हैं। इतने बड़े सुपरस्टार होकर भी बिना किसी इनविटेशन औऱ बिना किसी बात के अचानक किसी के शादी में पहुंच जाना कोई आम बात नही है। कई सेलिब्रिटीज शादी में डांस पर्फॉरमेंस देने के लिए पैसे लेते हैं, लेकिन रणवीर तो यू हीं पहुंच गए। उनके साथ आस पास ज्यादा सिक्योरिटी भी नहीं दिखी। हालांकि वहा मौजूद लोगों ने भी रणवीर के साथ बड़ी ही सादगी सा व्यवहार किया और उनके आने की खुशी जताई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

अब रणवीर को देखकर लगता है कि उनका खुद की शादी से भी मन नहीं भरा तो वह दूसरी की शादी में भी पहुंच जा रहे हैं। हालांकि रणवीर इन दिनों सिंबा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बता दें कि पहली बार वह रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में उनके साथ सिर्फ एक फिल्म पुरानी सारा अली खान भी हैं। उनके लिए भी यह फिल्म बहुत खास है। यह फिल्म सिंघम के आगे की कहानी हैं।

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन औऱ जबरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा। साथ ही अजय देवगन की एंट्री भी फिल्म में कमाल है। साथ ही इस फिल्म का रीमेक गाना आंख मारे भी यूट्यूब पर खूब हिट हो रहा है। यह फिल्म 28 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें

Back to top button