बॉलीवुड

घाघरा और हाई हील्स के साथ रणवीर ने स्टेज पर मचाया धमाल, तो दीपिका हो गई शरम से लाल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी और अपनी आने वाली फिल्म को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, रणवीर सिंह ने हाल ही में मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग शादी रचाई, जिसके बाद वे अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुट गये हैं। रणवीर अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के लिए हर छोटे बड़े मंच पर प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं।  इसी सिलसिले में वे हाल ही में ‘सा रे गा मा’ के मंच पर पहुंचे तो वहां उन्होंने एक अलग ही अंदाज में एंट्री की। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

यूं तो रणवीर सिंह पहले कई बार घाघरा के पहनकर नज़र आ चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हाई हील्स के साथ जमकर डांस किया। रणवीर सिंह की यह तस्वीरे देखकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आजकल जहां लड़के घाघरा पहनने से घबराते हैं, वहीं रणवीर सिंह मंच पर घाघरा के साथ हाई हील्स पहनकर नाचते हुए दिखे, जोकि बड़ी बात है। रणवीर सिंह ने ‘सा रे गा मा’ के मंच घाघरा और हील्स के साथ जमकर रंग जमाया।

सारा संग किया जमकर धमाल

फिल्म सिंबा के प्रमोशन के लिए मंच पर रणवीर सारा के साथ पहुंचे और वहां दोनों अपनी आने वाली फिल्म के गाने पर जमकर डांस किया। सारा अली खान भी रणवीर सिंह का जमकर साथ देती हुई नजर आई। सारा अली खान और रणवीर सिंह के बीच जुगलबंदी दिखी। सारा अपने अंदाज से दर्शको को लुभाती रही, लेकिन शो की सारी लाइमलाइट रणवीर सिंह ले गए। माना जा रहा है कि रणवीर का यह लुक देखकर दीपिका पूरी तरह से शर्म से लाल हो जाएंगी।

रणवीर ने की जमकर शैतानियां

स्टेज पर रणवीर सिंह ने एक के बाद एक शैतानियां की। पहले घाघरा फिर हाई हील्स और उसके बाद दुपट्टा सिर पर बांध कर देसी अंदाज में थिरकने लगे। रणवीर का यह लुक देखकर हंसी के फुहारें छूटने लगीं और सबने तालियों से इस खूबसूरत पल का स्वागत किया। इतना ही नहीं, इस प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह तैमूर डॉल को गोद में लिया, जिसके बाद उन्होंने फिर से एक बार जमकर डांस किया।

यह भी पढ़े – रणवीर से नहीं बल्कि इनसे शादी करना चाहती थीं दीपिका, S से शुरु होता है नाम

28 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म सिंबा

फिल्म सिंबा इस साल की आखिरी रिलीज फिल्म होगी, जिसका आनंद हर कोई उठाना चाहता है। फिल्म सिंबा की टाइमिंग बहुत ही जबरदस्त है, क्योंकि यह फिल्म विंटर वेकेशन में रिलीज होगी। जहां एक तरफ शादी के बाद रणवीर की यह पहली फिल्म है, तो वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान की यह दूसरी फिल्म है। सारा की पहली फिल्म इसी महीने रिलीज हुई थी। याद दिला दें कि फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होगी।


यह भी पढ़े – दीपिका के पति से पूछा गया ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत’, रणवीर ने दिया बेहद हैरान करने वाला जवाब

Back to top button