बॉलीवुड

शादी के बाद बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक पहुंचे दीपवीर, यहां देखिये खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपलुर जोड़ी दीपिका और रणवीर ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में शादी की, जिसके बाद से ही ये दोनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। इनकी शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। एक के बाद वेडिंग पार्टी के बाद अब 1 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। इन सबके बीच दीपिका और रणवीर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक दरबार पहुंच गए। सिद्धिविनायक पहुंचने पर दीपिका और रणवीर की ढेर सारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

इटली में शादी करने के बाद दीपिका और रणवीर भारत लौंटे और इसके बाद यहां पर वेडिंग पार्टी चल रही है। इसी बीच दीपिका और रणवीर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में स्थिति सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरे वायरल हो गई। शादी के बाद अक्सर दीपिका और रणवीर एक जैसे कपड़े पहनते हुए नजर आ रहे हैं और इस बार भी दोनों ने सेम कलर के कपड़े पहने हुए नजर आए। इस दौरान दोनों को देख कर भीड़ जमकर उमड़ने लगी। बता दें कि दीपिका और रणवीर का जादू अभी एक दिसंबर को मुंबई में फिर से बिखरेगा।

दीपिका और रणवीर को देख उमड़ी फैंस की भीड़

शुक्रवार को दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और जहां दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगी। खबरों की माने तो दीपिका और रणवीर ने शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर जाने का प्लान पहले से ही बनाया था, जिसको उन्होंने शुक्रवार को पूरा किया। मंदिर में दीपिका और रणवीर को देखते ही भीड़ उमड़ गई। लोग दीपिका और रणवीर से आटोग्राफ मांगने लगे, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम भी किये गए। जी हां, दीपिका और रणवीर के फैंस उन्हें देखते ही उत्साह से भर गए, जिसके बाद इन दोनों अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया।

बेहद खूबसूरत लग रहे हैं दोनों

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों को देखा जाए तो दोनों बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहे हैं। दीपिका के चेहरे पर एक अलग ही चमक दिख रही है तो वहीं रणवीर भी किसी से कम नहीं नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों क्रीम कलर के कपड़े पर नजर आए और संतरी दुपट्टा लिया, जोकि बहुत ही ज्यादा जंच रहा है। मंदिर में पूजा करने के बाद जब दोनों बाहर निकले तो इनके माथे पर टिका लगा हुआ था, जोकि इनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

मुंबई में होगा तीसरा रिसेप्शन

वेडिंग पार्टी के तहत दीपिका और रणवीर का आखिरी रिसेप्शन मुंबई में शनिवार यानि एक दिसंबर को है, जोकि बॉलीवुड सितारों के लिए रखा गया है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के सितारे चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दीपिका औऱ रणवीर ने एक रिसेप्शन बैंगलोर और एक मुंबई में दिया था, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे।

Back to top button