बॉलीवुड

जब इन कम उम्र की हसिनाओं पर फिदा हो गए ये स्टार्स, कर ली फटाफट शादी

ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन…..यह गाना बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज पर बिल्कुल फिट बैठता है। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई जोड़ियां बनीं जब जिनमें उम्र का फासला था, लेकिन वह प्यार रुका नहीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनास की शादी भी इस बात की गवाह है। प्रियंका और निक में 11 साल का फर्क है। हालांकि यहां पर प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं, लेकिन बॉलीवुड में बहुत से ऐसे मेल स्टार रहे हैं जिन्होंने अपने से बहुत छोटी हिरोइन से शादी की। इनमें से कई शादी असफल हो गई, लेकिन कई आज भी बरकरार हैं। आपको बताते हैं कौन कौन से हैं वह बॉलीवुड स्टार।

संजय दत्त- मान्यता दत्त

संजू बाबा अपने एक्टिंग के साथ साथ अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उनका सबसे बड़ा अफेयर माधुरी दीक्षित के साथ रहा, लेकिन यह रिश्ता जल्दी टूट गया। अफेयर ही नहीं उन्होंने शादी भी तीन बार की थी। हालांकि दोनों ही शादी सफल नहीं हो पाई। उनकी आखिरी शादी अभी तक सफलता से चल रही है। मान्यता औऱ उनके बीच 19 साल का फर्क है, लेकिन वह अपने परिवार के साथ बहुत सुखी हैं।

सैफ करीना

सैफीना बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। सैफ ने भी अपने जीवन में दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी अम्रीता उनसे 12 साल बड़ीं थीं। हालांकि दोनों का बहुत पहले ही तलाक हो गया। इसके बाद सैफ ने अपने से 10 साल छोटी करीना से शादी की। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है और दोनों का बच्चा तैमुर वैसे भी बॉलीवुड का सबसे फेवरेट स्टार किड है।

दिलीप कुमार –सायरा बानो

बॉलीवुड की विंटेज और खूबसूरत जोड़ी रही सायरा बानो और दिलीप कुमार की। दिलीप कुमार की असल मोहब्बत मधुबाला थीं, लेकिन वह उनकी किस्मत में नहीं थीं। दिलीप ने इतनी टूटकर मोहब्बत शायद ही किसी से की होगी जितनी वह मधुबाला से करते थे, हालांकि यह दोनों कभी एक नहीं हो पाए। इसके बाद दिलीप ने अपने से 22 साल छोटी सायरा से शादी कर लीं। सायरा बानों आज भी अपने पति की देखभाल खुद करती हैं औऱ हर वक्त उनके साथ मौजूद रहती हैं।

धर्मेंद्र हेमा

बॉलीवुड में वीरु औऱ बसंती की जोड़ी हमेशा से सुपरहिट रही। हेमा के वैसे तो कई दीवाने थे, लेकिन धर्मेंद्र ने किसी और को कभी हेमा के करीब नहीं आने दिया। जिस वक्त धर्मेंद्र को हेमा से प्या हुआ उस वक्त वह शादीशूदा थे और उनके 4 बच्चे थे, बावजूद इसके उन्होंने अपने से 13 साल छोटी हेमा से शादी कर ली।

राजेश खन्ना- डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने रोमांस तो एक से बढ़कर एक हीरोइन के साथ किया, लेकिन जब अपने से 15 साल छोटी डिंपल के साख राजेश खन्ना ने शादी की तो लोग हैरान रह गए। राजेश खन्ना को बॉलीवुड में बहुत पसंद किया जाता था। उनके लिए एक किस्सा मशहूर था कि ऊपर आका, नीचे काका। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा चल नहीं पाई और एक वक्त के बाद दोनों अलग हो गए।

शाहिद मीरा

एक वक्त ऐसा था जब सभी लड़कियां को क्रश सिर्फ शाहिद कपूर पर था। उनके पीछे लड़कियां दीवानी थी। उन दिनों शाहिद औऱ करीना के अफेयर के भी खूब चर्चा होती थी। हालांकि इनकी राहें अलग हो गईं और शाहिद ने अपने से 13 साल छोटी मीरा से शादी कर ली। आज दोनों अपने 2 बच्चों के साथ बहुत ही खुश हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button