बॉलीवुड

दीपिका के मां बनने की बात पर बोले रणवीर, कहा- मैं पहले से ही जानता था कि….

दीपिका औऱ रणवीर की शादी तो 14 और 15 तारीख को हो गई, लेकिन इनकी रिसेप्शन पार्टी अभी भी  जारी है। दीपिका औऱ रणवीर ने अपनी शादी का दूसरी रिसेप्शन मुंबई में दिया और यहां भी दोनों बहुत ही खूबसूरत नजर आए। बता दें कि पहला रिसेप्शन दीपिका के होमटाउन बेंग्लुरु में हो चुका है। यह शाही जोड़ा अपनी तस्वीरों से बेस्ट कपल लग रहा है। इस पार्टी के बाद रणवीर ने एक इंटरव्यू में दीपिका के मां बनने के सवाल पर अपना बयान दिया है।

दीपिका के हां का था इंतजार

चौकिए नहीं,  दीपिका अभी मां नहीं बनने वाली हैं, लेकिन जब भी वह मां बनेंगी उस पर रणवीर ने बहुत ही प्यारा जवाब दिया है। रणवीर ने कहा कि वह काफी समय से शादी के लिए तैयार थे और दीपिका की ओर से जवाब का इंतजार कर रहे थे। रणवीर ने बताया कि वह अपने आप को बहुत किस्मत वाला मानते हैं क्योंकि उन्हें दीपिका मिली हैं। रणवीर ने कहा कि दीपिका को डेट करने की शुरुआत करने के 6 महीने बाद से ही वह जानते थे कि दीपिका से ही शादी करेंगे और वही उनके बच्चे की मां बनेंगी।

रणवीर खुद को मानते हैं लकी

रणवीर ने कहा कि मैं इन बातों के बारे में नहीं सोचता। मैं दीपिका को पाने के बाद खुद को बहुत लकी मानता हूं। मैं जानता था कि मैं उन्हीं से शादी करुंगा और वह मेरे बच्चे की मां बनेंगी। मैं करीब तीन साल से शादी के बारे में सोच रहा था। मैंने दीपिका से कहा था जिस भी मिनट तुम हां कहोगी हम शादी कर लेंगे।

दीपिका और रणवीर ने पहले रिसेप्शन के बाद अपनी रीतिका सिंह की पार्टी अटैंड की थी। इस पार्टी में रणवीर तो अपने रंग में थे दीपिका भी रणवीर के रंग में रंग गई थी। उन्होंने फ्लोरल कलर का लंहगान पहना थो जो लाल और गलाबी रंग में था। उनके इस लुक की भी काफी चर्चा हो रही थी।

रिसेप्शन में खास था व्यंजन

बता दें कि दीपिका और रणवीर का दूसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात में 28 नंवबर को किया गया था। इस रिसेप्शन के इंतजाम बहुत ही खास और शाही तरीके से किए गए थे। इस शादी में दीपिका और रणवीर के रायल लुक के साथ साथ खास व्यंजन भी सबका ध्यान रहा था। इसमें मलाबारी केरल पराथा, मक्के की रोटी, सरसों का सांग, बिरयानी, शावरमा चाइनीज, गोवा के व्यंजन थे। इतना ही नहीं फ्रेंच डिजर्ट , बकलावा, आइस्क्रीम रॉल, कई तरह के तवा हलवे, वैफल आइस्क्रीम का भी खास इंतजाम किया गया था।

दीपवीर लग रहे थे बेहद खूबसूरत

हालांकि रिसेप्शन में दीपिका ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीँ। रणवीर भी व्हाइट शेरवानी में बहुत जंच रहे थे। अब इनका अगला रिसेप्शन 1 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें बालीवुड के सभी बडे स्टार्स मौजूद होंगे। इनका पहला रिसेप्शन 21 नंवबर को बेंगलुरु में हुआ था। इसमें उनके माता पिता और करीबी लोग शामिल हुए थे।

दीपिका और रणवीर ने 6 साल की डेटिंग के बाद इटली के लेक कोमो में शादी की। इनकी शादी कोंकणी औऱ सिंधी रीति रिवाजी से हुई थी। दोनों की शादी , हल्दी, मेंहदी , संगीत सभी रस्मों की तस्वीरें आ चुकी हैँ। यह फंक्शन खत्म होने के बाद दोनों अपनी अपनी फिल्मों में बिजी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें :

Back to top button