बॉलीवुड

प्रियंका और निक की डिनर पार्टी खूबसूरत अंदाज में दिखीं आलिया, देखियें दिल चुरा लेनी वाली फोटो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी मंगेतर से 2 दिसंबर को शादी कर सकती हैं। प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों ही शादी के लिए भारत आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों भारत के जोधपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। प्रियंका और निक की शादी पर उनके फैंस निगाहें टिकाएं हुए हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर दोनों शादी कब करेंगे। हालांकि, प्रियंका और निक ने अपनी शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है, जिसकी वजह से संस्पेंस बरकरार है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक की शादी में शरीक होने के लिए विदेश से कुछ चुनिंदा मेहमान भी भारत आ चुके हैं, ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, तो वहीं निक शादी की शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच दोनों अपने अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूल रहे हैं। हाल ही में निक प्रियंका की शूटिंग के सेट पर जाकर केक काटते हुए नजर आए थे, तो अब दोनों फैमिली मेंबर्स के साथ डिनर करते नजर आएं।

लेट नाइट डिनर करते नजर आए प्रियंका और निक

सोमवार देर रात को प्रियंका और निक को पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। जी हां, निक ने कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस डिनर पार्टी में जहां एक तरफ फैमिली थी, तो वहीं आलिया भट्ट भी नजर आई। डिनर के बाद प्रियंका और निक ने रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं, जिसके बाद निक ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुंबई नाइट्स। इस दौरान इनके साथ परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट नजर आई।

खूबसूरत अंदाज में दिखीं आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट यूं तो हमेशा बहुत ही ज्यादा सुंदर नजर आती हैं, लेकिन प्रियंका और निक की डिनर पार्टी में तो वे सारी लाइमलाइट ही लूट के लेकर चली गई। जी हां, आलिया का यह खूबसूरत अंदाज हर किसी  को पसंद आ रहा है। डिनर पार्टी में सबकी निगाहें प्रियंका और निक के अलावा अगर किसी पर थी तो वह आलिया थी। वाकई आलिया ब्लू ड्रेस में बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही थी।

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में कर सकते हैं प्रियंका और निक शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका और निक शादी कर सकते हैं, जिसकी पुष्टि एयरलाइंस ने की है। प्रियंका और निक भारत में शादी करेंगे। इतना ही नहीं, सूत्रों की माने तो 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया गया है, जिससे दोनों उम्मेद भवन पैलेस डायरेक्ट पहुंचेंगे।

Back to top button