बॉलीवुड

प्रियंका से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं निक जोनस, 4 नंबर का रिलेशनशिप था सबसे लंबा

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्कइन दिनों बॉलीवुड में हर जगह शादी की शहनाइंया गूंज रही हैं, सभी लोग बैंड बाजा बारात का जमकर मजा उठा रहे हैं। इस साल कई बॉलीवुड में कई बड़ी शादियां हुई हैं और अब जो शादी होने जा रही है वो है निक और प्रियंका की , आने वाली एक दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बता दें कि प्रियंका ने अपने लिए मुंडा भले ही विदेशी चुना हो लेकिन शादी के लिए उन्होंने भारत को ही चुना है, प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी करेंगे, खबरों की मानें तो दीपवीर की तरह निक और प्रियंका भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। शादी की तैयारियां काफी दिनों से चल रही हैं और 28 नवंबर से दोनों की शादी के फंक्शन भी शुरू हो जएंगे। बता दें निक और प्रियंका की मुलाकात क्वांटिको के सेट पर हुई थी।

उसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सामने आने लगी थीं। दोनों को कई बार साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया लेकिन इन सभी बातों के चलते प्रियंका-निक को लेकर भारत आ गई और दोनों के रिलेशनशिप की खबर पर ठप्पा लग गया। बता दें कि निक प्रियंका के पहले भी कई हसीनाओं से दिल लगा चुके हैं औऱ उनको डेट कर चुके हैं, निक ने प्रियंका से पहले 8 एक्ट्रेसेज को डेट किया है तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो एक्ट्रेसेज।

माईली सायरस (Miley Cyrus)

निक ने 13 साल की उम्र में ही डेटिंग करना शुरू कर दिया था और उनकी टीन एज की पहली गर्लफ्रेंड बनी थी  माइली सायरस। निक और माइली साल 2006 में पहली बार एक चैरिटी इवेंट में मिले थे और इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे, हालांकि इनका रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक चला नहीं और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 सेलेना गोमेज (Selena Gomez)

मिली से ब्रेकअप के बाद निक का दिल आया सेलेना गोमेज पर, साल 2008 में निक सेलेना गोमेज को डेट करने लगे थे, हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे।

डेल्टा गुड्रम (Delta Goodrem)

इसके बाद निक की नाम डेल्टा गुंड्रम के साथ जुड़ा , निक और डेल्टा का रिलेशनशिप फरवरी 2012 ही चली और इसके बाद दोनों अलग हो गए।

ओलिविया कल्पो (Olivia Culpo)

निक और ओलिविया का रिलेशनशिप सबसे लंबे समय तक चला, 2013 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2015 तक दोनों एक-दूसरे के साथ थे, इसके बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

केंडाल जेफर (Kendl Jeffre)

एक न्यूज पोर्टल के हवाले से निक और केंडाल के रिलेशनशिप में होने की खबरे भी सामने आई, 2015  में ओलविया से अलग होने के बाद निक ने केंडला को डेट किया लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

केट हडसन

केंडाल के नाम निक का नाम केट हडसन के साथ जुड़ा, बता दें कि निक, केट से उम्र में 14  साल छोटे थे लेकिन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया।

लिली कोलिन्स

Us Weekly  की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में कई सूत्रों ने बताया था कि निक-लिली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों का रिलेशनशिपर महज कुछ महीनों ही चला और दोनो एक साल के अंदर ही अलग हो गए।

जॉर्जिया फॉलर

साल 2017 में निक का नाम जॉर्जिया के साथ भी जुड़ा लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई।

Back to top button