बॉलीवुड

मलाइका संग डिनर डेट के बाद अर्जुन को छिपाना पड़ा अपना चेहरा, आग की तरह वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड में किसी भी कलाकार के ब्रेकअप और अफेयर की खबर किसी से छिपती नहीं है। जी हां, बॉलीवुड कलाकार चाहकर भी अपनी डेट या ब्रेकअप की खबर को छिपा नहीं सकते हैं, क्योंकि उनकी लोकप्रियता ही इतनी ज्यादा होती है कि लोग उनके बारे में जानने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं अर्जुन और मलाइका की कर रहे हैं, जोकि इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। तो चलिए जानते हैं कि अर्जुन और मलाइका की लव लाइफ से जुड़ी ताजा खबर क्या है?

अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब वह खुलेआम भी मिलने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन और मलाइका बहुत ही जल्द शादी भी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने अभी इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल, अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में अर्जुन और मलाइका लेट नाइट डिनर करने के बाद स्पॉट हुए, जहां अर्जुन कपूर मीडिया से चेहरा छिपाते हुए नजर आए। अब सोच रहे होंगे कि आखिर अर्जुन कपूर ने अपना चेहरा क्यों छिपाया।

क्या सच में मलाइका के साथ होने की वजह से छिपाया चेहरा?

डिनर के बाद जब अर्जुन मलाइका के साथ बाहर आ रहे थे, तो मीडिया उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अर्जुन ने बात करने के लिए मना कर दिया। इतना ही नहीं, अर्जुन इस दौरान अपने चेहरे को एक कपड़े से ढके हुए नजर आए और उन्होंने फोटोग्राफर्स से फोटो खींचने के लिए भी मना किया। अर्जुन के इस रिएक्शन के बाद लोगों का कहना है कि शायद वे मलाइका के साथ होने की वजह से अपना चेहरा छिपा रहे थे, क्योंकि वह अपना रिलेशन किसी के सामने नहीं लाना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है।

नया लुक छिपा रहे थे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म पानीपत को लेकर काफी ज्यादा बिजी है, जिसकी वजह से उन्होंने एक नया लुक अपनाया है। जी हां, फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर लीड रोल में है, जिसकी वजह से उन्हें नया लुक अपनाना पड़ा और इसके लिए उन्होंने अपने बाल कटवाए। यही वजह है कि अर्जुन कपूर अपनी फिल्म पानीपत का लुक आउट नहीं करना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अपना चेहरा मीडिया से छिपाया।

मलाइका के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं अर्जुन कपूर

अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। फिर चाहे वह डिनर पार्टी हो या फिर लेट नाइट डांसिंग पार्टी हो। दोनों एक दूसरे के साथ कोई भी मूमेंट मिस नहीं करना चाहते हैं। हाल ही में अर्जुन और मलाइका अपने बेस्‍ट फ्रेंड करीना कपूर, अमृता सिंह, सीमा खान और सोफी चौधरी भी पार्टी में मौजूद थे, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से वह जल्दी ही शादी कर सकते हैं।

Back to top button