बॉलीवुड

करीना कपूर का बड़ा खुलासा ‘जब तैमूर दस साल के होंगे, तो वे करेंगी अपनी ये अधूरी ख्वाहिश पूरी’

बॉलीवुड में किसी भी अभिनेत्री के लिए लंबे समय तक अपना करियर बनाए रखना बहुत ही मुश्किल होता है।  आमतौर पर धारणा यह है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर खत्म हो जाता है, लेकिन बॉलीवुड की बेबो ने इस धारणा को पूरी तरह से खत्म किया और उन्होंने हाल ही में वीरे दी वेडिंग में अपना ग्लैमरस लुक दिखाया। बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर हमेशा चुनौतियों को स्वीकार उससे लड़ने के लिए जानी जाती हैं। यूं तो करीना खानदानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन इन्होंने अपने करियर में बहुत ही ज्यादा मेहनत की है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने शादी के बाद अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं किया और यही वजह है कि आज एक बच्चे की मां होने के बावजूद करीना पहले जैसी ही स्लीम ड्रीम नजर आती हैं। आज भी करीना के एक ठुमके के लिए उन्हें लाखों रूपये मिलते हैं। हाल ही में करीना कपूर मीडिया से रूबरू होती हुई नजर आई और उन्होंने अपनी एक ख्वाहिश का खुलासा भी किया। इन दिनों करीना कपूर का परिवार उनकी सौतेली बेटी सारा अली खान की आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। तो चलिए जानते हैं कि करीना की आखिर वो कौन सी ख्वाहिश है, जिसका उन्होंने खुलासा किया है।

जब तैमूर दस साल के होंगे, तो करीना करेंगी ये काम

करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर काफी ज्यादा गंभीर दिखती हैं। अपने करियर के साथ  ही वे अपने बेटे को अच्छी परवरिश दे रही हैं। जी हां, करीना कपूर अपने बिजी शैड्यूल से भी तैमूर के लिए वक्त निकाल लेती है। इसके साथ ही करीना कपूर का कहना है कि वे तैमूर को अभी अकेले नहीं छोड़ सकती हैं, क्योंकि अभी तैमूर को उनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है। करीना कपूर ने आगे कहा कि उन्हें तैमूर के बड़े होने का इंतजार है, जिसके बाद वह अपना एक अधूरा काम पूरा करेंगी।

मीडिया से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि जब तैमूर दस साल के होंगे तो मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करूंगी, क्योंकि यह काम बिना उसके बड़े हुए नहीं हो सकता है। करीना ने कहा कि मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हूं और अब यह काम कुछ सालों के बाद ही पूरा होगा। बता दें कि संजय अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी और रामलीला में करीना को लेना चाहते थे, लेकिन करीना ने तैमूर के लिए मना कर दिया।

फिल्म गुड न्यूज में बिजी हैं करीना कपूर

करीना वीरे दी वेडिंग के बाद अब अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी होंगे। साथ ही आपको बता दें कि करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही है, जिसकी वजह से इनके फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं।

Back to top button