राजनीति

काला धन रखने वालों पर एक और वार, तय किया सोना रखने की सीमा, जानिए कितना सोना रख पाएंगे आप ?

मोदी सरकार ने एक और क्रन्तिकारी कदम उठाते हुए इस बार अपना निशाना अवैध रूप से सोना रखने वालों को बनाया है। आपको बता दें मोदी सरकार देश से काला धन मिटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आये दिन काला धन रखने वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। इस बार उनकी सरकार ने सोना रखने को लेकर घोषणा की है।

modi government fixes limits gold

सोना रखने की सीमा हुई तय:

ज्ञात हो कुछ दिन पहले 8 नवम्बर की रात को पुराने 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा हुई थी। उसके बाद से काले बाजार में सोना की खरीद बहुत ज्यादा बढ़ गयी थी। इसी को संज्ञान में लेते हुए सरकार ने इतना बड़ा फैसला किया है। गुरुवार को वित्तमंत्रालय ने एक घोषणा करके सोना रखने की सीमा तय की है। आइये जानते हैं सोना रखने की क्या है वह सीमा?

कौन रख सकता है कितना सोना:

*- शादी-शुदा महिलाओं को सोने का बहुत शौक होता है, इसलिए शादी-शुदा महिलाओं को सबसे ज्यादा सोना रखने की अनुमति दी गयी है। जिस महिला की शादी हो गयी है वह अपने पास 500 ग्राम तक सोना रख सकती है।

*- हालांकि कुँवारी महिलाओं को भी सोने से बहुत ज्यादा लगाव होता है, इसलिए उनके लिए भी सहूलियत है। जिस महिला की शादी नहीं हुई है वह अपने पास 250 ग्राम सोना रख सकती है।

*- पुरुषों को भी सोने का बहुत शौक होता है, इसको ध्यान में रखते हुए वित्तमंत्रालय ने यह छूट दी है कि कोई भी आदमी अपने पास 100 ग्राम तक सोना रख सकता है।

किस सोने पर लगेगा कर और किसपर नहीं:

*- अगर आपके पास इस तय मात्रा से ज्यादा सोना पाया जाता है और आप यह साबित करने में असमर्थ हो जाते हैं कि यह सोना किसी काली कमाई से नहीं ख़रीदा गया है तो उसे जब्त कर लिया जायेगा। जब्त किये गए ऐसे सोने पर ज्यादा टैक्स भी लगाया जायेगा।

*- जिस आय की जानकारी दी जा चुकी है, उससे ख़रीदे गए सोने पर किसी भी प्रकार का कर नहीं देना होगा।

*- जिस आय पर किसी भी प्रकार का कर नहीं लगता है या घरेलू बचत के पैसे से अगर सोना ख़रीदा गया है तो उसपर भी तक नहीं लगेगा।

*- पुश्तैनी गहनों और जिस पैसे का कर जमा कर दिया गया है, उस पैसे से ख़रीदे गए सोने पर भी किसी प्रकार का कर नहीं लगाया जायेगा।

नोटबंदी के बाद काला धन सोने के रूप में रखा जाना शुरू:

आपको तो पता ही है कि जब से नोटबंदी हुई है, तब से काला धन रखने वाले परेशान रहने लगे हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने एक दूसरा तरीका खोज निकाला था। काला धन रखने वाले अपने पैसे से काले बाजार से सोना खरीदने लगे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस को हुई दिल्ली के कई सर्राफा व्यापारियों के यहाँ 9-10 नवम्बर को छापेमारी की गयी। जानकारों का मानना है कि देश का सबसे ज्यादा काला धन सर्राफा और रियल स्टेट के धंधे में लगा हुआ है। छापेमारी से देश के सभी सर्राफा व्यापारी गुस्से में थे और वो हड़ताल पर चले गए थे।

गहनों की कीमतों में लगातार गिरावट:

पुनः जब 28 नवम्बर को सर्राफा बाजार खुला तो देखने में आ रहा है कि सोने और चाँदी की कीमत हर रोज लगातार गिर ही रही है। अगर पिछले 7 दिनों की बात करें तो सोने में प्रति 10 ग्राम 1400 रूपये की गिरावट हुई है। कल के मुकाबले आज सोने की कीमत में 350 रूपये की कमी हुई है। चाँदी की कीमत में भी लगातार गिरावट देखि जा रही है। इस समय चाँदी की कीमत 40700 रूपये है।

Back to top button