बॉलीवुड

प्रियंका और निक की शादी में मिला पीएम मोदी को न्यौता, क्या शिरकत करेंगे पीएम!

प्रियंका और निक की शादी में बस कुछ ही दिन और बचे हैं। इनके फैंस भी इनके बारे में सारी जानकारी चाहते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनकी शादी में पीएम मोदी के आने की खबर हैं। बता दें कि प्रियंका और निक दिसंबर के महीने में जोधपुर में शादी रचाएंगे। फिलहाल दोनों की शादी की तैयारियां शरु हो गई हैं और दीपवीर के रिसेपश्न के फंक्शन खत्म हो गए हैं। दीपवीर की शादी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं औऱ अब सबका ध्यान देसी गर्ल की शादी पर है। इनकी शादी के लिए उम्मेद भवन की तैयारी शुरु हो गई है।

पीएम को मिला न्यौता

इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी इटली में हुई थी। इनके वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी दोनों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने आए थे।इसके बाद से खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी अपनी शादी में पीएम मोदी को इनवाइट कर रहे हैं। हालांकि अभी सिर्फ प्रियंका और निक की तरफ से इनविटेशन की बात आई है। पीएम मोदी दोनों की शादी में जाएंगे या नहीं इस बात का कोई खुलासा नही हुआ है।

गौरतलब है कि दोनों की शादी की तारीख भी पूरी तरह से आधिकारिक घोषणा नही हुई, लेकिन कहा जा रहा है कि यह जोड़ा 2 दिसंबर को शादी करने वाला है। दोनों की शादी राजस्थान के जोधपुर में ताज में होगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लेटेस्ट बॉलीवुड फिल्म स्काइ इज पिंक की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में पूरी की है। फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही प्रियंका ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की है।

प्रियंका हो जाएंगी मिसेज जोनास

बता दें कि इस पार्टी के साथ ही इस बात की ओर भी इशारा कर दिया गया है कि प्रियंका चोपड़ा अपना नाम बदलते हुए प्रियंका चोपड़ा जोनास हो जाएंगी। इनकी पार्टी में खास तौर पर निक जोनास, प्रियंका के भाई, निर्देशन सोनाली. और सिद्धार्थ रॉय कपूर भी मौजूद रहे। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है खूबसूरत भावी दुल्हन को हमेशा प्यार, हंसी और खुशी मिले।

इस पार्टी में प्रिंयका के लिए एक खास केक रखा गया था। इस केक पर लिखा था हैपी टू बी ब्राइड पीसीजे…..इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति का नाम लेकर अपनी नई जिंदगी शुरु करने जा रहे हैं। दीपवीर की तरह इनकी शादी भी दो दिन और दो रीति रिवाज से हो रही है। पहले हिंदु औऱ फिर क्रिश्चियन रीति रिवाज से दोनों की शादी होगी।

यहां होगा रिसेप्शन

बता दें यह दोनो भी शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देंगे। 30 नंवबर को कॉकटेल पार्टी, 1 दिसंबर को हल्दी और 2 दिसंबर को वेडिंग सेरेमनी होने की खबर हैं। प्रियंका और निक ने अचानक से सगाई कर सबको चौंका दिया था। दोनों की डेट करने की खबर सबके सामने थी, लेकिन यह इतनी जल्दी शादी कर लेंगे यह किसी ने नहीं सोचा था। बता दें कि प्रियंका ने आखिरी फिल्म बाजीराव मस्तानी की थी और उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत भी छोड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रियंका और निक का शादी में कौन कौन लोग शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें :

Back to top button