बॉलीवुड

प्रियंका-निक की शादी की सारी डीटेल्स आई सामनें, जाननें के लिए पढ़ें ये खबर

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: दीपवीर का रिसेप्शन हो गया है और तब तैयारियां शुरू हो गई हैं प्रियंका और निक शादी की, बता दें कि निक और प्रियंका 1 दिसंबर को जोधपुर में शादी करेगें। दोनों की शादी की सारी डीटेल्स सामने आ गई हैं। किस दिन कौन से फंक्शंस होंगे और उनकी शादी में कौन-कौन शरीक होगा। बात करें दोनों की शादी की तो रिपोर्टस के अनुसार दीपिका और रणवीर की तरह प्रियंका और निक भी दो रस्मों से शादी करेंगे। एक पंजाबी तरीके से और दूसरी क्रिश्चियन तरीके से। तो चलिेए आपको बतातें हैं दोनों की शादी की सारी डीटेल्स और उनकी शादी के विशेष गेस्ट कौन होंगे।

हम आपको बता चुके हैं कि दीपवीर अपनी शादी  का दूसरा  रिसेप्शन  28 नवंबर को मुंबई में होगा और उसी दिन से प्रियंका और निक की शादी के फंक्शंस भी शुरू हो जाएंगे। जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी के सभी फंक्शन शुरू होंगे और 29-30 नवंबर तक शादी की सभी रस्में पूरी हो जाएंगा और 1 तारीख को दोनों शादी करके सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे।

संगीत फंक्शन और मेहमान

बता दें की संगीत समारोह में निक को एक स्पेशल सरप्राइज देने वाले हैं, रिपोर्टस की मानें तो रॉक्स्टार निक अपने संगीत में एक बॉलीवुड गाने पर डांस करने वाले हैं। पूरी तरह से प्रियंका को खुश करने की तैयारी में है। वह एक बॉलीवुड गाने पर डांस करने वाले हैं। उनके गेस्ट की लिस्ट में सबसे पहले नाम है मेगन मार्केल का । वहीं प्रिंस हैरी को भी दोनों ने अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन खबरें आ रही हैं कि प्रिंस हैरी दोनों की शादी में शरीक नहीं होंगे और उसकी वजह है मेगन मार्केल।

प्रियंका और मेगन मार्केल बहुत अच्छी दोस्त है, मेगन की शादी भी इसी साल मई में हुई हैं और उनकी शादी में शामिल हुई थीं।

अमेजॉन गिफ्ट

शादी से पहले देसी गर्ल प्रियंका ने अमेजॉन के साथ मिलकर 14,131.86 अमेरिकी डॉलर की वैडिंग रजिस्ट्री गाइड  तैयार की है। सिर्फ इतना ही नहीं इस वैडिंग रजिस्ट्री गाइड में प्रियंका के पसंदीदा गिफ्ट भी शामिल हैं। वैंडिंग रजिस्ट्री गाइड दरअसल एक तरह का कांट्रेक्ट है अमेजॉन के साथ जिसमें उनकी पसंद की सभी चीजें शामिल है ऐसा करके प्रियंका अपने मेहमानों को उनके लिए गिफ्ट देने में सहूलियत बरत रही हैं कि ताकि मेहमानों को गिफ्ट खरीदनें में आसानी हो।

प्रियंका की मां शादी की सभी तैयारियां खुद से कर रही हैं वो हर बात का ध्यान रख रही हैं जिससे मेहमानों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हों। कुछ दिन पहले प्रियंका और उनकी मां को पेरिस में देखा गया था जहां पर वो मेहमानों के लिए स्पेशल गिफ्टस खरीद रही थीं। बता दें कि प्रियंका अपनी शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनने वाली हैं।

बता दें कि प्रियंका और निक जिस महल को शादी के लिए चुना है वह अपने शाही अंदाज और रॉयल इतिहास के लिए जाना जाता है। डेली मेल के अनुसार, इस पैलेस में वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी 43,15,500.00 रुपये है.

प्रियंका चोपड़ा ने उमेद भवन में 65 रूम बुक किए हैं जिनमें उनके स्पेशल गेस्टस रूकेंगे और इन कमरों में एक रात रूकने का खर्च 922 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपये है। उमेद भवन के दरवाजे पहली बार 1942 में खोले गए और तब से काफी समय बाद तक यह जोधपुर राजपरिवार का शाही निवास स्थान रहा है।

ये भी पढ़ें : ताउम्र बैठकर भी खाएंगे प्रियंका-निक तो भी खत्म नहीं होगी इनकी दौलत, जानिये कितनी है प्रॉपर्टी?

Back to top button