बॉलीवुड

मां बनने वाली है प्रियंका चोपड़ा की ये खास दोस्त, अपनी एक्टिंग से जीता है सबका दिल

प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी बहुत ही धूमधाम से ही थी और अब उनके जीवन में एक और बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है।खबर है कि मेगन मार्कल मां बनने वाली हैं और अगले साल तक बच्चे को जन्म देंगी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अपने ने वाले बच्चे के लिए तोहफा भी मिल गया है।केंसिग्टन पैलेसे ने यह बयान जारी किया था कि अगले साल मेगन एक बच्चे को जन्म ने वाली हैं। उनकी शादी की खुशी में प्रियंका चोपड़ा शरीक हुईं थी और अब उनकी शादी में मेगन भी शरीक होने वाली हैं।

मेगन के मिला तोहफा

मेगन को टॉय कंगारु और शीपस्किन बुट्स उनके बच्चे के लिए मिले हैं। उन्होंने खुशी से कहा कि यह उनंका बच्चे का पहला तोहफा है। बता दें कि यह तोहफे एलिजाबेथ द्वितीय के प्रतिनिधी औऱ ऑस्ट्रेलिया के गर्वरनर जनरल कोस्ग्रेव और उनकी पत्नी द्वारा मेगन को दिए गए हैं।कोस्ग्रोव ने प्रिंस हैरी औऱ मेगन को उनके बच्चे के लिए अकबुरा हैट्स दिए हैं जो की ऑस्ट्रेलिया की मिट्टी से जुड़े हैं वहां के गांव की पहचान है।

खास रही थी मेगन और हैरी की शादी

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई के महीने में बहुत ही भव्य तरीके से हुई थी। केंसिंग्टन पैलेस ने बताया था कि जोड़ा मई में शादी के बाद के बाद से दुनियाभर मे मिले प्यार और आशीर्वाद से बहुत खुश हैं और खुशखबरी बांटने को लेकर खुश और उत्साहित है। उनके घर मे जन्म लेने वाली यह संतान ब्रिटेन के सिंहासन की सातवें दावेदार होंगे। गौरतलब है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल ने मेहमानों से उन्हें तोहफे देने के बाजय चुनिंदा चैरिटी संगठनों को सहायता देने को कहा था।

प्रिंयका चोपड़ा हुई थी शादी में शामिल

बता दें कि विदेशी शो सूट्स से फेमस हुए मेगन मार्कल अब प्रिसेंस बन चुकी है। प्रिंस हैरी और मेगन शादी के बाग से ड्यूक और डचेस के रुप मे जाने जाते हैं।  इन दोनों की शादी सबसे शाही शादी में से एक थीं। मेगन की वेडिंग को ड्रेस ब्रिटिश डिजाइन क्लेयर वेट केलर ने डिजाइन किया था। दोनों की शादी में 600 मेहमान शामिल हुए थे और प्रियंका चोपड़ा ने भी इस शादी में हिस्सा लिया था।

शादी में ओपरा विन्फ्रे, जॉर्ज क्लूनी और डेविड बैकहम भी शामिल हुए थे और 2640 लोगों ने विंडसर के बाहर से यह सेरेमनी  देखी थी। इनकी शादी में करीब 268 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च हुआ था। उनका वेडिंग केक ही केवल 45 लाख रुपए का था। उनका वेडिंग केक लंदन की वॉयलेट बेकरी से चुना गया था और क्लेयर टाक ने इनका केक भी बनाया था।

शाही थी शादी

केक बनाने के लिए 200 नींबू, 500 अंडे, 20 किलो बटर, 20 किलो मैदा और 10 बॉटल एल्डर फ्लॉवर फ्लेवर इस्तेमाल किया गया था। इसका फ्लेवर हैरी और मेगन ने खुद ही चुना था। उनके म्य़ूजिक पर 30 लाख पाउंड और वेडिंग रिंग 6 हजार पाउंड खर्च किया गया था। उनक शादी में शागी भोज तैयार किया गया था। पेस्ट्री शेफ सेल्विन स्टोबी को डेजर्ट में एक खास विंडसर कासल ट्रीट चॉकलेट ट्राफल तैयार किया गया था।

बता दें कि प्रिंस और मेगन की मुलाकात 2016 में ब्लाइंड डेट में हुई थी। दोनों ने एक मुलाकात में ही एक दूसरे को पसंद कर लिया था। हैरी जहां प्रिंस है तो वही मेगन ग्रीक ,रिमेम्बर मी, हौरीबल बॉसेस की वजह से ह़ॉलीवुड में पसंद की जाती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button