बॉलीवुड

खूबसूरती के मामले में भाभी दीपिका को टक्कर देती हैं रणवीर की बहन, ऐसी हैं दीपिका से बॉन्डिंग

शादी के बंधन में बंधे रणवीर दीपिका इन दिनों चर्चा में हैं। अब दीपिका की ससुराल में एंट्री हो चुकी है। दीपिका को सास ससुर के साथ एक बड़ी नदद भी मिली हैं। यह हैं रणवीर की बड़ी बहन रीतिका जो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नही है। रणवीर सिंह का परिवार सिंधी परिवार है। उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी है और उनकी मां अंजू भवनानी है। पिता जगजीत भवनानी रियल स्टेट कारोबार में मशहूर हैं। वहीं रीतिका रणवीर की बड़ी बहन हैं औऱ देखने में काफी खूबसूरत हैं। आपको बताते हैं कैसी है रणवीर और रीतिका की बॉन्डिग।

रीतिका रणवीर की बड़ी बहन हैं और रणवीर उन्हें दीदी कहते हैं। रीतिका और रणवीर में बहुत प्यार है। रीतिका बचपन से मां की तरह ही रणवीर का ख्याल रखती आई हैं। रणवीर ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि मेरी दो मां है। पहले मेरी बहन रीतिका छोटी मां और दूसरी मेरी मम्मी अंजू भवनानी। इतना ही नहीं जब रणवीर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था तो वह थैंक्यू कहते हुए रोने लगे था औऱ अपनी बहन को भी उनका हमेशा साथ देने के लिए थैंक्यू कहा था। रणवीर की आंखों में आंसू देखकर दीपिका भी भावुक हो गई थीं।

बहन ंहैं दूसरी मां

रणवीर का मानना है कि उनके बिगड़ने के पीछे की बड़ी बहन का लाड़ प्यार है। वह बताते हैं कि मेरी बहन जब भी मुझसे मिलने आती है तो ढेर सारे गिफ्ट्टस और चॉकलेट ले आती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा था कि लोग मेरे दांत की तारीफ करते हैं ऐसे में मैं उनसे यही कहता हूं कि मेरी दीदी मुझे ढेर सारी चॉकलेट खिलाती है जिसकी वजह से मेरे दांत बहुत अच्छे हैं।

रक्षाबंधन के त्यौहार पर रणवीर सिंह ने अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने कहा था कि मैं जब अमेरिका में रहकर पढ़ाई किया करता था तो दीदी मुझे रक्षाबंधन पर राखी, टीका और चावल भेजा करती थीं। इतना ही नहीं वह मिठाई के साथ डॉलर भी भेजती थीं।

दीपिका से भी है रीतिका की बॉन्डिंग

रीतिका की बर्थडे पार्टी में रणवीर और दीपिका ने खूब मस्ती की थी। दीपिका और रीतिका की मस्ती देखकर उस वक्त ही अंदाजा लगा लिया गया था कि ननद भाभी की यह जोड़ी शादी के बाद भी खूब मस्ती करती दिखाई देगी। फिलहाल दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके हैं और दोनो  की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई है।इनकी शादी में रीतिका भी बेहद खूबसूरत सफेद लिबास में नजर आई थीं और उन्होंने बन पर गजरा पहना हुआ था।

रीतिका की बहन लाइमलाइट से बहुत दूर रहती हैं और अख्सर सादे कपड़ों में दिखती हैं। जहां रणवीर इतने मस्ती करते और उछलते कूदते दिखते हैं वहीं उनकी बहन काफी शांत और सुलझी हुई हैं। हालांकि सरल तरीके से रहने वाली रीतिका भी बहुत खूबसूरत हैं और रणवीर उनके दिल के बेहद करीब हैं। रणवीर जितना प्यार दीपिका और अपनी मां से करते हैं उससे ज्यादा ही वह अपनी बहन से करते हैं। उनके जन्मदिन की पार्टी में उन्होंने ऐसा धमाल मचा दिया था कि लोगों ने कहा था कि भाई हो तो ऐसा।

यह भी पढ़ें

Back to top button