दिलचस्प

बर्फबारी ने इस जगह को बनाया जन्नत, कश्मीर के बाद बर्फ से ढकी सबसे खूबसूरत जगह

ठंड का मौसम आ चुका है और लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। इसी बीच भारत में इस सर्दी के मौसम में एक जगह हैं जो किसी जन्नत से कम नही है। अगर आपको लग रहा हो की कश्मीर की बात हो रही है तो यहां आपका अंदाजा थोड़ा गलत हो जाता है। कश्मीर के अलावा इन दिनों बर्फ से ढका मनाली भी किसी जन्नत से कम नही है। हिमाचल के मनाली और नारकंडा में पिछली रात बर्फबारी हुई है और मनाली सफेद चादर से ढक गया है। इस हिल स्टेशन का तापमान शून्य से नीचे जाकर 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।

मनाली में बर्फबारी

मनाली हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत वादियों के लिए बहुत मशहूर है। लोग अपने दोस्त और परिवार से साथ इन वादियों का नजारा लेने आता है। यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जिसके बाद से कारों और घरो पर बर्फ की चादर बैठ गई है और यह नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है।

मौसम विभाग  के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि पर्यटन रिसॉर्ट मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। उनका यहां तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि कल्पा में तापमान शून्य से 0.8 डिग्री नीचे धर्मशाला में 8.8 डिग्री और शिमला में 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पर्यटक हो रहे आकर्षित

बता दें कि मनाली अपनी बर्फबारी के लिए हमेशा से पर्यटकों का ध्यान खींचते रहे हैं। धर्मशाला और पालमपुर में भी बर्फबारी हुई है। प्रकृति से सजा यह शहर अपनी सुंदर हरीभरी घांटियों , मधूर संगीत, ऊंचे नीचे बर्फ से ढकी पहाड़ियां , कल कल करती तेज गति से बहती नदियों के कारण हमेशा से बहुत ही मनोरम रहा है। आपको बताते हैं कि अगर आप बर्फीले मौसम में मनाली जाने का प्रोग्राम बना रहे हों तो कहां कहां घूमने जा सकते हैं।

हिडिम्बा देवी मंदिर

बर्फबारी की चादर में ढका मनाली हिडिम्बा देवी के मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर के आस पास एक अच्छा खासा बाजार लगता है जहां पर आपको कपड़े, स्वेटर, खाना पानी हर तरह की दुकानें मिल जाएंगी। यह मंदिर परिसर चारों ओर  ऊंचे ऊंचे देवदार पेड़ों  घिरा हुआ है और इसका रास्ता भी बगीचों से होकर जाता है।

मनाली क्लब हाउस

मनाली क्लब हाउस मनाल्सू नदी  किनारे पुराने मनाली शहर के पास बसा हुआ एक मनोरंजक स्थल है। यह क्लब हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित और संचालित किया जाता है। यहां पर इनडोर और आउटडोर जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर बोटिंग, पार्क जैसी कई मनोरंजक चीजें हैं जिससे आप अपना दिल बहला सकते हैं।

मॉल रोड

मनाली का दिल कहे जाने वाले मॉल रोड की भी अपनी एक अलग ही छटा है। यहां पर आपको कई तरह के गर्म कपड़े, स्थानीय औऱ ब्रांडेड सामान मिल जाएगें। हर तरह के रेस्त्रां, माता का मंदिर जैसी सारी चीजें मिल जाएंगी। यहां पर भीड़ की चकाकौंध है, लेकिन इस चकाचौंध में भी आपको एक सुकून महसूस होगा।अगर मनाली घूमने का मन बनाएं तो सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें

 

Back to top button