विशेष

शुभ लाभ के लिए धनतेरस के दिन भूलकर न खरीदें ये 3 चीज़ें, जानिये क्या खरीदना चाहिए?

दिवाली से ठीक दो दिन पहले धनतरेस का त्यौहार मनाया जाता है। हर साल यह त्यौहार कार्तिक की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस बार यह त्यौहार 5 नवंबर यानि सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई घर में लक्ष्मी माता की  कृपा पाने के लिए कुछ न कुछ ज़रूर खरीदता है। जहां अमीर लोग इस दिन सोना चांदी आदि खरीदते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आम लोग इस दिन बर्तन आदि ही खरीदते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सामान खरीदने से हर में किसी भी चीज़ की कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

धनतेरस के दिन अगर आप खरीददारी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि क्या खरीदना शुभ होता है और क्या खरीदना अशुभ होता है। दरअसल, धनतेरस के दिन अगर आप अशुभ चीज़े खरीदते हैं, तो आपके घऱ में मुसीबत आ सकती हैं। इसके विपरीत अगर आप शुभ चीज़ें ही खरीदेंगे तो आपके घर में खुशियां ही खुशियां आएंगी।  इसलिए इस धनतेरस आप अपने परिवार के लिए शुभ चीज़ ही खरीदे, जिससे आप उन्हें खुशियां दे सकें।

धनतेरस के दिन न खरीदें ये चीज़े

घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए धनरतेरस के दिन नीचे बताए गए चीज़ों को खरीदने से परहेज करना चाहिए –

लोहा

धनतेरस के दिन लोहा किसी भी कीमत में नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि लोहा खरीदने से घर में शनि का वास होता है और आपके सारे बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।

कांच

धनतेरस के दिन कांच खरीदने से घर में फूट पड़ जाती है। इसलिए इस दिन भूलकर भी आपको कांच से बनी चीज़ें नहीं खरीदनी चाहिए, वरना आपका घर परिवार पूरी तरह से बिखर सकता है, जोकि किसी भी स्थिति में हितकारी नहीं हो सकता है।

नुकीली चीज़ें

धनतेरस के दिन नुकीली चीज़ें जैसे चाकू, छूरा और हथियार आदि नहीं खरीदना चाहिए, वरना घर में हमेशा कलह ही बना रहेगा। इसलिए आपको इसको खरीदने से बचना चाहिए।

धनतेरस के दिन खरीदें ये चीज़ें

धनतेरस के दिन घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि के लिए नीचे बताई गई चीज़ों को ज़रूर खरीदना चाहिए –

 गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति

धनतेरस के दिन हर किसी को गणेश जी और लक्ष्मी माता की मूर्ति खरीदनी चाहिए, इससे घर में धन की कमी नहीं होती है और साथ ही में माता लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है।

शंख

परिवार में शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धनतेरस के दिन आपको शंख ज़रूर खरीदना चाहिए और दीवाली पूजा के समय इस शंख को ज़रूर बजाना चाहिए। इससे घर में सब मंगल ही मंगल होगा।

कुबैर की तस्वीर

धनतेरस के दिन कुबैर की तस्वीर खरीद कर उनकी पूजा अर्चना करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और कुबैर की कृपा आपके परिवार बनी रहती है।

झाड़ू

धनतेरस के दिन हर किसी को  अपने घर में नई झाड़ू लानी चाहिए और दिवाली के दिन उससे सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी माता का आशीवार्द बना रहेगा।

Back to top button