दिलचस्प

धनतेरस के दिन खरीदें बस यह मामूली चीज़, पूरे साल नहीं होगी पैसों की किल्लत

दिवाली के ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। जी हां, धनतेरस के दिन हर कोई कुछ न कुछ अपनी हैसियत के अनुसार खरीदता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ न कुछ खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा पूरे साल घर पर बनी रहती है। धनतेरस के लिए अभी से बाजार पूरी तरह से सज धज गए हैं। बाजार में लोगों की भीड़ भी उमड़ती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, बाजार भले ही अभी से सज गए हो, लेकिन भारतीय परंपरा के मुताबिक धनतेरस के दिन लोग ज्यादा शॉपिंग करना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और इससे जुड़ी मान्यता क्या है?

धनतेरस के दिन सुख समृद्धि के लिए लोग आभूषण या अन्य चीज़े खरीदते हैं। कई लोग इस दिन झाड़ू खरीदना भी पसंद करते हैं, लेकिन एक चीज़ ऐसी है, जिसे अगर आप खरीदेंगे तो आपको कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होगी। इसके अलावा अपने करियर में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो ऐसी क्या चीज़ है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह बहुत ही मामूली सी चीज़ है, जोकि आसानी से हर कोई खरीद सकता है।  हम आपको उस चीज़ के बारे में बताने से पहले धनतरेस से जुड़ी मान्यता क्या है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

धनतेरस की मान्यता

जी हां, दिवाली के ठीक दो दिन पहले मनाए जाने वाले इस त्यौहार से जुड़ी मान्यता के बारे में बहुत ही कम लोग जाते हैं। बताते चलें कि मान्यताओ के मुताबिक, धनतेरस के देवता धनवंतरी के उत्पन्न होने के दो दिनों बाद देवी लक्ष्मी प्रकट हुई, इसलिए दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है । साथ ही आपको यह भी बता दें कि असल में दिवाली की शुरुवात धनतेरस पूजा से ही हो जाती है , इसलिए हर कोई अपने घर में धनतेरस की पूजा करता है। इस दिन घर के चौखट पर दीपक जलाई जाती है, जिससे लक्ष्मी का आगमन होता है।

धनतेरस के दिन खरीदें यह चीज़

अगर आप इस धनतेरस कुछ बड़ा खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप रूकिये। जी हां, आप इस धनतेरस सिर्फ साबुत धनिया खरीदें। साबुत धनिया के कमाल से आपके घर में धन की किल्लत नहीं होगी और इसके अलावा आपको कई सारी मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस धनतेरस साबुत धनिया खरीदें और दिवाली के दिन इसकी भी पूजा करें और इसके बाद धनिया को गमले में ले जाकर डाल दें। ध्यान रहे कि कोई आपको टोके नहीं और रोज़ाना उस गमले में पानी दें।

कैसे मिलेगा लाभ

जब आप गमले में धनिया को डाल देंगे तो कुछ दिन बाद अगर साबुत धनिया से हरा-भरा पौधा निकलता है, तो उससे आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। वहीं, अगर धनिया का पौधा पतला है तो घर में सामान्य आय आएगी, लेकिन अगर गमले में किसी तरह का धनिया का पौधा नहीं उगा तो आपके घर में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। यह घर में आर्थिक परेशानियों का संकेत है, जोकि लंबे समय तक बरकरार रहेगी।

नोट – इस तरह की दिलचस्प जानकारियों के लिए न्यूज़ ट्रेंड के साथ बने रहें। साथ ही आप यह जानकारी अपने दोस्तों या प्रियजनों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

Back to top button