स्वास्थ्य

देसी घी के फायदे जान लेंगे तो रोज करेंगे सेवन

भारतीय खानों में देसी घी का अलग ही महत्व है। खाने में जरा सा देसी घी का तड़का और फिर जो खाने का स्वाद बढ़ता है उसके तो बस क्या   ही कहना? देसी घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैऔर इसे खाने से हमारे शरीर को जबरदस्त ताकत मिलती है। देसी घी ठंड, खांसी और त्वचा मुलायम करने के लिए बहुत काम आता है। आपने यह भी सुना होगा कि सेहत बनानी है तो  देसी घी खाओ। आज हम आपको बताते हैं देसी घी के फायदे

देसी घी के फायदे (Desi Ghee Ke Fayde)

देसी घी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

देसी घी में कई सारे पोषक तत्व छिपे हुए हैं। घी से हमको विटामिन A,D,E,K मिलता है। घर में बना देसी घी सेहत के लिए और भी फायदेमंद होता है। देसी घी का 2 चम्मच रोजाना सेवन हमारे दिमाग और शरीर को बहुत मजबूती देता है औऱ साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।देसी घी के फायदे अनमोल हैं.

देसी घी के फायदे

वजन घटाए देसी घी

देसी घी के फायदे वजन कम करने में उपयोगी होते हैं। आपके अक्सर लोगों के मुंह से सुना होगा की देसी घी खाने से वजन बढ़ता है पर यह सच नहीं है। देसी घी दरअसल सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और धीरे धीरे शरीर में वजन घटाने के काम आता है। देसी घी में कैलोरी के साथ शॉर्ट चेन फैटी एसिड भी होता है। यह शरीर में फौरन पच जाता है। घी में एमिनो एसिड होता है फैट को नियंत्रित करता है जिससे फैट सेल्स नहीं बन पाते और शरीर का आकार कम होता है। इतना ही नहीं इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है। देसी घी के फायदे में सब से बड़ा फायदा यही है की ये वज़न को कम करता है.

मुंह के छाले करे खत्म देसी घी

देसी घी के फायदे मुंह के छाले कम करने में बहुत मददगार है। अक्सर पेट में गर्मी होने की वजह से होठ के नीचे या गाल के अंदरुनी हिस्से में छाले हो जाते हैं। कई बार पेट में कब्ज होने की वजह से पेट में छाले हो जाते हैं। देसी घी लगाने से छाले में आराम मिलता है।

देसी घी के फायदे

देसी घी खाने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। देसी घी खाने से दिल मजबूत बनाता है। देसी घी में विटामिन K में कैल्शियम को जमा होने से रोकता जो रक्त प्रवाह में बाधा डाल सकता है। कॉलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है और शरीर में देसी घी संतुलन बनाए रखता है। देसी घी के फायदों में ये भी है की दिल को मजबूत रखता है.

देसी घी के फायदे हड्डियों के लिए

देसी घी के फायदे

बच्चों की सेहत के लिए देसी घी का इस्तेमाल बहुत अच्छा माना जाता। रोग प्रतिरोधिक शक्ति को बढ़ाने के लिए और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन देसी घी का एक चम्मच का इस्तेमाल बेहतर रहता है। देसी घी के फायदे एक से बढ़ कर एक है.

घर पर कैसे बनाएं देसी घी

घर का बना देसी घी बहुत ही शुद्ध माना जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

देसी घी के फायदे

  • सबसे पहले दूध को खूब उबाले। अब इसे खुद से ठंडा होने दें और अलग बर्तन में इक्ट्ठा कर लें।
  • जब ढेर सारी मलाई इक्ट्ठी हो जाए तो इसे खूब फेंटे जब तक यह मक्खन का रुप ना ले ले।
  • अब इस मक्खन को कढ़ाई में हल्की आंच पर पकने दें और बीच बीच में चलाते रहें।
  • कुछ देर बाद ही घर ऊपर जाएगा।
  • अब आप एक साफ बरतन में देसी घी छान लें और खाने पीने में इस्तेमाल करें।

आप को अगर घी खाना पसंद है तो जानिये, जानिये गाय के घी और भैंस के घी में अंतर

हम ने आप को देसी घी के फायदे भी बताये और ये भी बताया की घर पर कैसे बना सकते हैं देसी घी, आप को ये आर्टिकल कैसे लगा अपनी राय दें

यह भी पढ़ें : चिया बीज के फायदे

Back to top button