विशेष

जानिए अरब देशों की इन खुबसूरत और हॉट मॉडल्स के बारे में जो कठमुल्लों से ज़रा भी नहीं डरती हैं!

जैसे ही लोग अरब देशों के बारे में बात करते हैं, सबसे पहले लोगों के दिमाग में बुर्का पहनी हुई महिलाओं की तस्वीर सामने आती हैं। यहाँ की महिलाओं के जीवन में बुर्का और हिज़ाब बहुत ही मायने रखता है। इसके अलावा यहाँ के कई ऐसे देश हैं, जहाँ लगातार हिंसा के हालात बने रहते हैं। यहाँ पर इतनी दिक्कत है, इसके बावजूद भी यहाँ की महिलायें अन्य देशों की महिलाओं से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। अगर आप मनोरंजन के दुनियाँ की बात करें या मॉडलिंग की सब जगह यहाँ की महिलायें आगे ही हैं। आज हम आपको यहाँ की ऐसी ही कुछ सफल और खुबसूरत महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। यह महिलाएँ उन लोगों का भ्रम तोड़ती हैं जो सिर्फ यह सोचते हैं कि वहाँ की महिलायें सिर्फ बुर्का ही पहनती हैं।

*- दोनिया समीर घानेम, 31
गायिका और अभिनेत्री, मिस्र

arabian models

दोनिया ने 16 साल की उम्र में 2001 में ही टीवी में काम करना शुरू कर दिया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दोनिया ने दो टीवी शो में काम किया था। आपको बता दें दोनिया एक बहुत अच्छी गायिका भी हैं और इन्होने बहुत सारे गाने भी गाये हैं। दोनिया एक्स-फैक्टर अरबिया का चौथा सीजन भी होस्ट कर चुकी हैं।

*- लमिता फ्रैंगीह, 35
अभिनेत्री, लेबनान

arabian models

लमिता ने अपने कैरियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, वह लेबनान ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट रनरअप भी रही थीं। लमिता अब अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। आपको बता दें इन्होने लेबनान के कई टीवी शो में भी काम किया हुआ है। फिलहाल अभी यह मिस्र की फिल्मों में काम कर रही हैं।

*- लैला हतामी, 44
अभिनेत्री, ईरान

arabian models

लैला ईरान की अभिनेत्री हैं। इनकी खूबसूरती लाजवाब है, इतनी उम्र में भी यह किसी भी नौजवान अभिनेत्री को अपनी खूबसूरती की वजह से पीछे छोड़ देती हैं। इन्होने ऑस्कर विनिंग फिल्म “अ सेपेरेशन” में भी अभिनय किया है, इसी के बाद से इन्हें पहचान मिली है। इन्हें ईरान की सबसे खुबसूरत महिलाओं में से एक मन जाता है।

*- रानिया अल-अब्दुल्ला, 46
क्वीन, जॉर्डन

arabian models

रानिया अल-अब्दुल्ला जॉर्डन की रानी हैं और ये अपनी खूबसूरती और स्वास्थ को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ये 46 साल की उम्र में भी किसी 25 साल की लड़की जैसी दिखती हैं। ये अपना ज्यादा से ज्यादा वक़्त सोशल वर्क के कामों में गुज़ारती हैं।

*- शिरीन अब्देलनौर, 39
गायिका, मॉडल और अभिनेत्री, लेबनान

arabian models

शिरीन लेबनान की रहने वाली हैं, यह एक प्रसिद्ध गायिका, मॉडल और अभिनेत्री हैं। इनके कई अल्बम काफी सफल हुए हैं, जिस वजह से उन्होंने अरब देशों में काफी नाम कमाया है। इन्होने बहुत सारी फिल्मों में भी अभिनय किया हुआ है। इन्हें 2002 में बेरुत में मॉडल ऑफ़ द वर्ल्ड के ख़िताब से भी नवाज़ा गया था।

Back to top button