बॉलीवुड

ऋषि कपूर की बेटी हमेशा रही हैं लाइम लाइट से दूर फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड की दुनिया के बारे में कहा जाता है कि अगर बाप अभिनेता है तो उसके ज़्यादातर बच्चे भी इसी दुनिया में अपना नाम कमाते हैं। लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है। बॉलीवुड के कई स्टार ऐसे भी हैं, जिनके बच्चे पर्दे और लाइम लाइट से एकदम दूर हैं। हालाँकि वो लाइम लाइट और पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। इसी में से एक हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके ऋषि कपूर की बेटी। ऋषि कपूर की बेटी के बारे में जानने से पहले आपको हम ऋषि कपूर के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं।

अभिनय का गुण ऋषि कपूर को मिला विरासत में:

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 में हुआ था। उनके अंदर अभिनय का गुण विरासत में मिला हुआ था। उनके पिता और दादा अपने ज़माने के बेहतरीन कलाकार थे। इस परम्परा को बरक़रार रखते हुए ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री में एक ख़ास मुक़ाम हासिल किया। ऋषि कपूर के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर ने भी परिवार की विरासत को बनाए रखा और आज बॉलीवुड में एक सफल अभिनेता के तौर पर जानें जाते हैं। लेकिन ऋषि कपूर की एक बेटी भी है, जिसने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह अभिनय को अपना कैरियर नहीं चुना।

करीना कपूर से 6 दिन बड़ी हैं रिद्धिमा:

ऋषि कपूर ने अभिनेत्री नीतू सिंह से शादी की। उनके दो बच्चे एक बेटा रणबीर कपूर और एक बेटी रिद्धिमा कपूर है। रिद्धिमा के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। रिद्धिमा कपूर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी हैं। इनका जन्म 15 सितम्बर 1980 को हुआ था। जहाँ एक तरफ़ कपूर ख़ानदान सालों से बॉलीवुड पर राज करता रहा है, वहीं रिद्धिमा लाइम लाइट से दूर रहती हैं। आपको बता दें रिद्धिमा उम्र में करीना कपूर से केवल 6 दिन बड़ी हैं। रिद्धिमा ने फ़ैशन डिज़ाइनिंग और इंटीरियर डिज़ाइनिंग का कोर्स किया हुआ है। आज रिद्धिमा फ़ैशन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचान नाम हैं।

2006 में अपने दोस्त से रिद्धिमा ने की शादी:

रिद्धिमा का R ज्वैलरी नाम से एक ज्वैलरी ब्राण्ड भी है। रिद्धिमा बचपन से ही बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थी, इस वजह से उन्होंने अपनी एक अलग ही राह बना ली। वह हमेशा से ही ज्वैलरी डिज़ाइन करना चाहती थी, और उन्होंने यही किया। रिद्धिमा का कहना है कि उन्हें रंग-बिरंगे रत्नों पर काम करना और उनकी ज्वैलरी बनाना बहुत पसंद है। अपनी इसी पसंद को रिद्धिमा ने अपना कैरियर भी बनाया और आज सफल हैं। रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिज़नेसमैन भारत साहनी से शादी की थी।

रिद्धिमा कर चुकी हैं रैम्प वॉक:

आपको बता दें दोनो की पहली बार 1997 में मुलाक़ात लंदन में हुई थी। इसके बाद साल 2001 में दोनो एक शादी के दौरान मुंबई में मिले थे। यहीं पर दोनो के बीच गहरी दोस्ती हो गयी। लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनो ने शादी कर लिया। 23 मार्च 2011 को रिद्धिमा ने एक बेटी को जन्म दिया, रिद्धिमा की बेटी का नाम समारा है। भरत की बात करें तो वह गारमेंट एक्सपोर्ट कम्पनी के मालिक हैं। रिद्धिमा सुनीत वर्मा और सुरीली गोयल जैसे जानें-मानें फ़ैशन डिज़ाइनर के लिए रैम्प वॉक भी कर चुकी हैं। रिद्धिमा आज करोड़ों की मालकिन भी हैं।

Back to top button