दिलचस्प

ये हैं धरती की 5 सबसे खतरनाक जगहें जहाँ पर इंसानों का जाना है मना, जानें

दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें: यह दुनिया बहुत बड़ी और अजीबो-गरीब है। इस दुनिया में तरह-तरह के लोग और जीव-जंतु हैं। अगर जगहों की बात करें तो यहाँ कई ऐसी जगहें भी हैं, जहाँ आज तक कोई इंसान नहीं पहुँच पाया है। यहाँ कुछ जगहों पर इंसानों की घनी बस्ती है तो कहीं वीरान जंगल है। इसके साथ की इस पृथ्वी पर कई ऐसी जगहें भी हैं, जहाँ इंसानों का जाना मना भी है। इनमें से कुछ जगहों की जानकारी को लोगों से छुपाकर रखा गया है तो कुछ जगहों पर इंसानों का जाना बहुत खतरनाक है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें:

*- नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड (हिन्द महासागर):

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह हिन्द महासागर का सबसे खतनाक आइलैंड माना जाता है। नॉर्थ सेंटिनल नाम के इस आइलैंड पर बहुत ही खतरनाक सेंटिनल नाम की जनजाति रहती है। ये लोग पूरी दुनिया से कटे रहना पसंद करते हैं। ये लोग इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि अपने आस-पास किसी को फटकने भी नहीं देते हैं। जो भी बाहरी व्यक्ति यहाँ जानें की कोशिश करता है, उसे यहाँ की जनजाति मार डालती है। सेंटिनल जनजाति को लॉस्ट ट्राइब के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ लोगों को जानें से रोकने के लिए भारतीय नेवी ने तीन मील का बफर जों बनाया हुआ है।

*- स्नेक आइलैंड (ब्राजील):

ब्राजील में एक ऐसा आइलैंड भी हैं जहाँ केवल सांप ही सांप रहते हैं। इस आइलैंड का नाम Ilha de Queimada Grande है। यहाँ पर इंसानों का जाना मना है। केवल सांप पाए जाने की वजह से इसे स्नेक आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। साओ पाउलो से 93 मील दूर समुद्र में बसे इस आइलैंड पर भारी संख्या में गोल्डन पिट वाईपर पाए जाते हैं। इन्हें दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में से एक माना जाता है। इस आइलैंड पर इतने ज्यादा सांप हैं कि एक वर्ग मीटर में लगभग 5 सांप रहते हैं। यहाँ पर परमिशन लेकर स्नेक रिसर्चर ही जा सकते हैं, उन्हें भी आइलैंड के अन्दर जाने की इजाजत नहीं है।

*- लस्केक गुफाएं (फ़्रांस):

एक समय ऐसा भी था जब फ़्रांस की लस्केक गुफाओं को छुट्टी मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता था। जब इसे लोगों के लिए खोल दिया गया तो इसकी कलाकृतियों को नुकसान होने लगा, इसलिए इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया।

*- पोवेग्लिया (इटली):

वेनिस और लीडो के बीच स्थित इस आइलैंड का इतिहास बहुत ही भयानक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्राचीनकाल में यहाँ प्लेग के मरीजों को लाकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। जब काला बुखार हुआ तब भी यहाँ पर मरीजों को लाकर छोड़ दिया जाता था। जो लोग मर जाते थे उन्हें यहीं दफना दिया जाता था। एक बार यहाँ 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को जिन्दा जला दिया गया था। इसके बाद से ही इस आइलैंड को भूतों के बसेरे के रूप में जाना जाता है। सरकार ने यहाँ लोगों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया है।

*- एरिया 51 (अमेरिका):

यह कुछ सुना-सुनाया नाम लग रहा है। जी हाँ इस जगह का जिक्र कई हॉलीवुड फिल्मों में भी किया जा चूका है। यह अमेरिका का सीक्रेट मिलिट्री बेस है जो अमेरिकी लोगों के साथ ही पूरी दुनिया के लिए भी रहस्य है। इस जगह के बारे में वहां तरह-तरह की बातें की जाती हैं। इसके बारे में यहाँ तक भी कहा जाता है कि यहीं पर एक यूएफओ क्रैश हुआ था, जिसमें से एक एलियन निकला था। उस एलियन को मिलिट्री ने अपने कब्जे में रखा हुआ है। 2015 में अमेरिका ने एलियन के अस्तित्व को माना लेकिन यह भी कहा था कि एरिया 51 में किसी एलियन को छुपाकर नहीं रखा गया है। यहाँ बाहरी लोगों का जाना बिलकुल मना है।

Back to top button