राशिफल

प्रतिदिन घर की छत पर करें पानी की कटोरी का यह चमत्कारी उपाय, दूर हो जाएगी नकारात्मक उर्जा

हर व्यक्ति जीवन में परेशानियों का सामना कर रहा है। समय के साथ-साथ समाज की जटिलता बढती जा रही है। समाज में जटिलता बढ़ने की वजह से लोगों की समस्याएं भी बढती जा रही हैं। पहले के समय में जो लोगों को समस्या था, आज भी वही है, लेकिन उसका रूप बदल गया है। पहले भी लोगों को जीवन में धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। आज भी लोग धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लेकिन पहले धन की एक साधन नहीं था, जिससे लोग अपनी जरूरतें पूरी कर सकते थे।

आज के इस आर्थिक युग में धन ही सबकुछ बन गया है। जिसके पास धन नहीं है, वह आज के समय में कुछ भी नहीं कर सकता है। जबकि धनवान लोगों के मुट्ठी में ही पूरी दुनिया है। वह जो चाहे आसानी से कर सकते हैं। कई बार हमारी समस्याओं और असफलताओं की वजह घर में मौजद नकारात्मक उर्जा भी हो सकती है। अगर घर में नकारात्मक उर्जा मौजदू है तो कितना भी प्रयास क्यों ना किया जाये काम में सफलता नहीं मिलती है। साथ ही आर्थिक समस्या भी बनी रहती है। इन परेशानियों से छुटकारा पानें के लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताये गए हैं।

शास्त्रों में बताये गए उपाय:

अगर आपके जीवन में परेशानी चल रही है तो ज्यादा परेशान होने की बजाय हर सुबह एक कटोरी में पानी भरकर घर की छत पर सूरज की रौशनी में रख दें। शाम के समय उस पानी को लायें और आम या अशोक के पत्ते की मदद से पुरे घर में पानी का छिडकाव करें। एस करने से घर की हर तरह की नकारात्मक उर्जा बाहर हो जाती है। घर के दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है और सौभाग्य का आगमन होता है।

अगर घर में नकारात्मक शक्ति मौजूद होगी तो घर के किसी भी सदस्य को चैन नहीं आएगा। घर के सदस्यों को रात में बुरे सपने सतायेंगे। अगर आपके घर में भी ऐसा कुछ हो रहा है तो कपूर को घी में डालकर उसे घर में जलाएं। ऐसा करने से घर के सदस्यों को बुरे सपने आने बांध हो जायेंगे और उन्हें अच्छो नींद आएगी।

हर रात को सोने से पहले घर के हर कोने में थोड़ा-थोड़ा सेंधा नमक कांच की किसी कटोरी या किसी पात्र में भरकर रख दें। सुबह हर जगह के नमक को इकठ्ठा करें और उसे किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और घर से हर तरह की परेशानियाँ दूर हो जाती हैं।

शाम के समय जब भी घर में पूजा करें, शंख जरुर बजाएं। केवल यही नहीं शंख से पानी भी छिडकें। ऐसा मन जाता है कि हर रोज घर में शंख में पानी भरकर छिड़कने से घर की नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है। इसके बाद घर में देवी-देवताओं का निवास होने लगता है।

Back to top button