अध्यात्म

बाथरूम में की गयी यह एक गलती नहीं बनने देती आपको कभी धनवान, अगर आपमें भी है तो आज ही बदलें

बाथरूम हर घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिस घर में बाथरूम नहीं होता है, वहाँ बहुत तकलीफ होती है। बाथरूम ही एक ऐसी जगह है, जहाँ व्यक्ति को दो पल की शांति मिलती है। व्यक्ति बाथरूम में जानें के बाद अपने सभी परेशानियों को भूल जाता है। बाथरूम में व्यक्ति अपने शरीर की सफाई करता है, इसलिए भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यहं दिन-भर की थकान दूर हो जाती है।

सभी लोगों की आदतें अलग-अलग होती है। कुछ लोगों को अपनी आदतों की वजह से बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। तो वहीँ कुछ लोगों की अपनी आदतों की वजह से बहुत फायदा भी होता है। यह व्यक्ति की अच्छी और बुरी आदतों पर निर्भर करता है। जैसा की पहले ही बताया जा चुका है, बाथरूम में व्यक्ति अपने शरीर की सफाई करता है, इस वजह से यहाँ नकारात्मक उर्जा का वास होता है। अगर कुछ बातों का ध्यान नहीं दिया गया तो व्यक्ति को जीवन में कई दुःख सहने पड़ते हैं।

ज्योतिषशास्त्र और गरुण पुराण में कई शुभ और अशुभ बातों के बारे में बताया गया है। हमें अपनी शुभ आदतों की वजह से जीवन में भाग्य का साथ मिलता है, वहीँ इसके उलट अशुभ आदतों की वजह से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी बुरी आदत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से चन्द्र और राहु-केतु के दोष बढ़ते हैं। इस वजह से व्यक्ति के जीवन में गरीबी बढती है।

बाथरूम को गन्दा रखने की आदत:

कई लोगों की आदत होती है कि वह नहानें के बाद अपने बाथरूम को गन्दा ई छोड़ देते हैं या बाथरूम का नल खुला छोड़ देते हैं। ज्योतिष के हिसाब से व्यक्ति की यह आदत दुर्भाग्य को बढ़ावा देती है। ऐसा करने से चन्द्र और राहु-केतु के दोष बढ़ने लगते हैं। पानी का करक चन्द्र को माना गया है और बाथरूम में पानी का ही ज्यादा इस्तेमाल होता है। बाथरूम में पानी का नुकसान करने से चन्द्र कमजोर हो जाता है।

बाथरूम में गंदगी रखने पर राहु-केतु का दोष बढ़ने लगता है। राहु-केतु छाया ग्रह है और दोनों हमेशा वक्री रहते हैं। ये ग्रह एक राही में लगभग 18 महीने तक रुकते हैं। इन्ही की वजह से व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प योग बनता है। राहु-केतु ऐसे ग्रह हैं, जिसकी मदद से व्यक्ति की किस्मत रातों-रात ही बदल सकती है। जो लोग साफ़-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, राहु-केतु उनके लिए अशुभ होते हैं।

बाथरूम का वास्तु में महत्वपूर्ण स्थान है। बाथरूम में गंदगी होने से वास्तुदोष बढ़ने लगता है। वास्तुदोष बढ़ने से घर का माहौल नकारात्मक शक्तियों की गिरफ्त में आ जाता है। घर में नकारात्मक शक्तियाँ बढ़ने की वजह से लोगों के ऊपर भी इसका बुरा असर होता है। ऐसे में घर के सदस्यों का किसी काम में मन नहीं लगता और सफलता भी नहीं मिलती है।

राहु-केतु और चन्द्र दोष से बचना चाहते हैं तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि, भूलकर भी घर के बाथरूम को गन्दा ना छोड़ें। साथ ही बाथरूम में कभी भी बिना वजह पानी बर्बाद ना करें।

Back to top button