राजनीति

यूपी पुलिस का कारनामा,कॉन्स्टेबल ने गहरे कुएँ में उतरकर रातभर तड़पते रहे गाय के बछड़े की बचाई जान

यह पृथ्वी जितनी इंसानों की है उतनी ही जानवरों की भी है। लेकिन आज के समय में लोग इंसानियत को धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं और जानवरों के साथ अत्याचार करने में जरा भी नहीं हिचकते हैं। गाय को हिन्दू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। कई जगहों पर गाय की पूजा भी की जाती है। लेकिन आजकल उसी गाय की दुर्गति हो गयी है। गाय सड़कों पर प्लास्टिक खाने के लिए मजबूर है। ऐसे में किसी जानवर की जान बचानें के लिए कोई अपनी जान दाव पर लगाए तो वाकई काबिले तारीफ है।

आप तो जानते ही हैं कि अक्सर यूपी पुलिस अपने कामों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है। कभी शराब पीकर ड्यूटी करना तो कभी लोगों के साथ बद्तमीजी करना, यूपी पुलिस के लिए आम बात है। कई बार पुलिस वालों को घुस लेते भी पकड़ा गया है। लेकिन इस बार यूपी पुलिस ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे जानकर लगता है कि अभी भी कुछ लोगों के अन्दर इंसानियत जिन्दा है। यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर गहरे कुएँ में गिरे हुए गाय के एक बछड़े की जान बचाई है।

सिपाही ने खुद गहरे कुएँ में उतरकर बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। आपको बता दें यह घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के साहबगंज इलाके की है। पुलिस को 100 नंबर पर लहरेपुर गाँव के प्रधान से यह सूचना मिली की गाँव के कुएँ में एक बछड़ा रात से ही गिरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गयी। रस्सी का इंतज़ाम करने के बाद किसी के कुएँ में ना उतरने पर एक सिपाही खुद ही कुएँ में निचे उतर गया और बछड़े को बाहर निकाल लाया।

जब इसके बारे में कॉन्स्टेबल राम निवास से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जब हमें सुबह 6;30 पर कॉल आयी कि एक कुएँ में रातभर से एक बछड़ा तड़प रहा है, उस समय हम अपनी पीआरवी में थे। हम मौके पर पहुँचे तो कोई भी गाँव वाला कुएँ में उतरने को तैयार नहीं था। तब मैंने खुद ही बछड़े को बाहर निकालने का फैसला लिया। मैंने निचे गया और बछड़े को बाहर निकाल लाया। राम निवास ने गाय के बछड़े की जिंदगी बचाकर हमारे सामने इंसानियत की एक मिशाल पेश की है।

Back to top button
?>