विशेष

15 साल के इस लड़के के फैन हैं सलमान,शाहरुख, रोनाल्डो, मेसी जैसे सितारें,वजह जानकर दंग रह जाएंगे

दुबई – आज हम आपको एक 15 साल के एक ऐसे लड़के से मिलवाने वाले हैं जिसकी लाइफ स्टाइल किसी स्टार से कम नहीं है। 15 साल के इस लड़के के पास खुद की फरारी कार और करोंड़ों की संपत्ति है। इस लड़के की फरारी कार लेखकर सलमान खान भी दंग रह गए थे।

हम बात कर रहे हैं 15 साल के बच्चे की, जिसका नाम है राशिद बेल्हासा। राशिद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये लड़का कोई मामूली लड़का नहीं है। बल्कि रशीद दुबई के मशहूर कंट्रक्टर सैफ अहमद बेल्हासा का बेटा है। राशिद की शोहरत इतनी है कि सलमान शाहरुख से लेकर मेसी तक इससे मिलने आ चुके हैं।

हाल ही में जब सलमान खान दुबई में अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने राशिद से जाकर मुलाकात कि थी। सलमान और राशिद की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल के राशिद के पास एक मिनी ज़ू भी है, जिसमें 50 से ज्यादा शेर हैं। सोशल मीडिया पर राशिद की ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनमें आप उनकी राजाओं वाली लाइफ स्टाइल के बारे में जान सकते हैं।


राशिद की शोहरत कुछ ऐसी हा कि उनसे मिलने के लिए हॉलीवुड, बॉलीवुड और खेल की दुनिया तक के टॉप सितारे उनसे मिलने के लिए उनके घर जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी जब हाल ही दुबई में गई थीं तो उन्होंने राशिद से मुलाकात की थी। शिल्पा ने राशिद के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

दुबई के रहने वाले राशिद सैफ बेल्हासा की उम्र अभी केवल 15 साल है लेकिन वह किसी स्टार से ज्यादा पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलॉरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राशिद से मिलने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सितारों को भी पहले उनके सेक्रेटरी से परमिशन लेनी पड़ती है।

राशिद इतनी लग्जरियस लाइफ जीते हैं कि सोशल मीडिया पर हमेशा उनकी चर्चा होती रहती है। दुबई के रहने वाले राशिद फैशन ब्रांड के को-ऑनर भी हैं। जिसकी वजह से सलमान खान, शाहरुख खान, रोनाल्डो, जैकी चैन, मेसी, रफ्तार जैसे सितारें उनके साथ अपनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कहा जाता है कि राशिद के घर में उनके लिए एक मिनी ज़ू बनाया गया है जिसमें करीब 50 शेर रखे जाते हैं। राशिद अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। आप भी उनकी लग्जरियस लाइफ देखकर दंग रह जाएंगे।

Back to top button