रिलेशनशिप्स

आपकी गर्लफ्रेंड भी करती रहती है आपके ऊपर अत्याचार, तो हो जाइये सावधान वर्ना हो सकती है आपकी लाइफ खराब!

प्यार एक बहुत ही खुबसूरत अहसास होता है। जब दो लोग प्यार में होते हैं तो उनके लिए दुनियाँ खुबसूरत लगने लगती है। उन्हें किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ता है। अगर बात लड़कों की की जाए तो अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो लड़का किसी लड़की के साथ प्रेम में होता है, उसे अपने प्रेम के लिए कई कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। इस वजह से कई बार लड़के की पूरी जिंदगी ही बदल जाती है।

प्यार के होते हैं कुछ नुकसान भी:

प्यार एक बहुत अच्छी चीज है, लेकिन कई बार इसके कुछ नुकसान भी सामने आते हैं। कई बार उनकी गर्लफ्रेंड उनके ऊपर जमकर अत्याचार करती है और प्यार में पड़ा हुआ लड़का उसे चुप-चाप झेलता है। आज हम आपको प्यार से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे लगभग हर लड़का पीड़ित रहता है।

लड़कों को झेलनी पड़ती हैं ये बातें:

*- बहुत ज्यादा रोना-धोना:

कई लड़कियों के पास अपनी बात को मनवाने का सबसे बड़ा हथियार रोना होता है। वह रोकर अपनी किसी भी बात को बहुत आसानी से मनवा लेती हैं। जब उन्हें लगता है कि वह बुरी तरह से फँस गयी हैं तो वह तुरंत रोना शुरू कर देती हैं और मजबूरन किसी भी लड़के को उनकी बात माननी पड़ती है।

*- अपने पुराने ब्यॉयफ्रेंड के ताने:

लड़कियाँ कई बार दिल दुखाने से भी पीछे नहीं हटती हैं। जब दोनों में झगड़ा होता है तब वह कई बार अपने पुराने प्रेमी की बातों को बताते हुए उसकी तारीफ़ करती हैं, जिससे किसी भी लड़के को दुःख होता है।

*- टाइमपास के लिए ब्यॉयफ्रेंड:

कई लड़कियों की आदत होती है कि वह अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी को अपना ब्यॉयफ्रेंड बना लेती हैं। जब तक उसका मतलब पूरा होता रहता है, तब तक वह उसके साथ रहती हैं। जब अपना काम पूरा हो जाता है तो वह उसे छोड़ के किसी और के पास चली जाती हैं।

*- फ़ोन में रिचार्ज करवाना:

बहुत लड़कियों की आदत होती है कि वह हर समय अपने ब्यॉयफ्रेंड से अपने फ़ोन में रिचार्ज करवाती रहती हैं। जब ब्यॉयफ्रेंड माना कर देता है तो वह उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में फँसा कर अपना काम पूरा करवा लेती हैं।

*- ब्यॉयफ्रेंड की आलोचना करना:

कई लड़कियों की आदत होती है कि वह हर बात पर अपने ब्यॉयफ्रेंड की आलोचना करती रहती हैं। वह हर समय अपने ब्यॉयफ्रेंड को निचा दिखाने की कोशिश करती रहती हैं।
आपको बता दें ऐसा नहीं है कि ऊपर लिखी गयी सभी बातें केवल लडकियाँ ही करती हैं, कुछ लड़के भी होते हैं, जो यही सब काम करते हैं।

Back to top button