रिलेशनशिप्स

आपके पास भी गर्लफ्रेंड नहीं है तो इस पेड़ की पूजा वेलेंटाइन डे पर करें,जल्द ही मिलेगी गर्लफ्रेंड

हमारा देश विविधता से भरा हुआ है। यहाँ हर तरह के लोग देखने को मिल जाते हैं। कुछ वैज्ञानिक सोच की बात करते हैं, तो कुछ अंधविश्वास के जाल में फँसे होते हैं। ऐसे लोगों की कमी नहीं है हमारे देश में जो किसी भी चीज को बिना सोचे-समझे मान लेते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है। वहाँ पर हिन्दू कॉलेज में लगे हुए एक कीकर के पेड़ को सभी प्रेमियों की मनोकामना पूर्ण करने वाला बताया जाता है। यह लवरपॉइंट्स के लिए मशहूर है।

वर्जिन ट्री के नाम से मशहूर है यह पेड़:

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पेड़ को वर्जिन ट्री के नाम से भी जाना जाता है। केवल यही नहीं यहाँ के छात्र जो किसी के प्रेम में पागल रहते हैं, वह वेलेंटाइन डे के दिन इस पेड़ की पूजा भी करते हैं। इस दिन कीकर के पेड़ को पानी से भरे दिल के आकार के लाल गुब्बारों और कॉन्डोम से सजाया जाता है। वेलेंटाइन डे के दिन किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की फोटो को दमदमी माई बनाया जाता है और इस दिन दमदमी माई की भी फोटो लगाईं जाती है। यहाँ पर बॉलीवुड अभिनेता की भी फोटो लगाईं जाती है।

दमदमी माई कर देती हैं इच्छा की पूर्ति:

यहाँ के छात्रों का ऐसा मानना है कि जो भी छात्र इस दिन होने वाली दमदमी माई की पूजा में शामिल रहता है और प्रसाद लेता है, उसे 6 महीने के अन्दर ब्यॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड मिल जाती है। आपको बता दें 2014 में वेलेंटाइन डे के दिन दीपिका पादुकोण को दमदमी माई बनाया गया था, जबकि 2015 में दमदमी माई मशहूर मॉडल लिजा हेडेन को दमदमी माई बनाया गया था।

 

लडकियाँ भी माँगती है दमदमी माई से ब्यॉयफ्रेंड:

लड़कियों के बीच इस दिन बॉलीवुड के अभिनेताओं के प्रति दीवानगी देखी जाती है। लडकियाँ भी दमदमी माई से अच्छे ब्यॉयफ्रेंड की माँग करती हैं। अब उनकी इच्छा पूरी होती है या नहीं, यह तो कहना मुश्किल है। लेकिन इस पुरे वाकये को जानने के बाद यक़ीनन आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे।

देखिये वीडियो-

Back to top button