दिलचस्प

भाई ने संगीत फंक्शन में बहन के साथ किया ऐसा डांस की देखने वालों के होश उड़ गए… वीडियो वायरल!

डांस करना किसे नहीं पसंद होता है, कोई फ़िल्मी डांस करता है, तो कोई बस ऐसे ही थिरक के काम चला लेता है। आपने अक्सर शादियों में लोगों को अपने ही धुन में नाचते हुए देखा होगा। भारत में शादियों के समय डांस का एक अलग ही महत्व होता है। भारत में शादी से पहले ही बहुत तरह का फंक्शन किया जाता है, जिसमें हर दिन एक अलग कार्यक्रम किया जाता है। इसी में से एक होता है संगीत का फंक्शन, जिसमे सभी शरीक होने वाले लोग गाना गाते हैं और डांस करते हैं। अब तो शादियों का मौसम आने वाला है, कहीं-कहीं तो शादियाँ शुरू भी हो गयी हैं।

लगभग हर शादी में डांस का कार्यक्रम होता है। कुछ लोग शादी से पहले ही यह कार्यक्रम रखते हैं, कुछ शादी के दिन ही करते हैं और कुछ शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन में करते हैं। चाहे जो भी हो करते सभी हैं। इन डांस फंक्शन में आपने दूल्हा-दुल्हन या अन्य लोगों को साथ नाचते तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी भाई को अपनी बहन के साथ डांस करते हुए देखा है? शायद ही देखा होगा। हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे एक भाई अपनी बहन के साथ डांस करता है।

भाई करता है अपनी बहन के साथ डांस:

दरअसल एक शादी में संगीत कार्यक्रम के दौरान सभी लोग उस समय हैरान रह गए, जब दुल्हन बनने वाली लड़की ने स्टेज पर अपने भाई को अपना डांस पार्टनर चुना। जब दोनों स्टेज पर गए तो लोगों को थोड़ा अजीब लगा, लेकिन दोनों का डांस देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गयी। दोनों ने इतना जबरदस्त डांस किया कि वहाँ मौजूद सभी लोगों के होश ही उड़ गए। हालांकि डांस के दौरान बीच में लड़की का होने वाला पति भी थोड़ी देर के लिए आता है, लेकिन लड़की ने पूरा डांस अपने भाई के साथ ही किया था।

दोनों ने अलग-अलग गानों पर किया डांस:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की और उसका भाई स्टेज पर लगे डीजे में बज रहे अलग-अलग गानों पर कितना जबरदस्त डांस कर रहे हैं। उन दोनों का डांस देखने के लिए उनको घेर कर लोग बैठे हुए हैं। हालांकि यह किसी की शादी का संगीत कार्यक्रम था इसलिए सिर्फ चुनिन्दा लोग ही वहाँ मौजूद थे। इस समय दोनों ने डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखें-

Back to top button